दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

हरियाणा: 7 साल की मासूम से दरिंदगी व हत्या के दोषी को सजा-ए-मौत, BNS के तहत राज्य में दूसरी फांसी

हरियाणा में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी, पीड़ित परिवार को मिलेगा 15 लाख रुपये मुआवजा

यमुनानगर, हरियाणा। यमुनानगर की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सात वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी नरेश राम को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने मामले को ‘रेयर ऑफ द रेयरेस्ट’ श्रेणी में रखते हुए यह फैसला सुनाया। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) लागू होने के बाद हरियाणा में मृत्युदंड का यह दूसरा मामला बताया जा रहा है।

दोषी पर लगाया 55 हजार रुपये जुर्माना

फास्ट ट्रैक अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजना अग्रवाल की अदालत ने दोषी को तीन अलग-अलग धाराओं के तहत सजा सुनाने के साथ 55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

31 वर्षीय दोषी नरेश राम बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पताही गांव का निवासी है। वह यमुनानगर के बूड़िया गांव में लेबर क्वार्टर में रहकर मजदूरी करता था।

सितंबर 2024 में हुई थी घटना

यह घटना 18 सितंबर 2024 को हुई थी। बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 19 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया था। जांच पूरी होने के बाद 30 अक्टूबर 2024 को अदालत में चालान पेश किया गया। इसके बाद 16 दिसंबर को आरोप तय किए गए।

22 लोगों की हुई गवाही

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में 22 लोगों की गवाही हुई और कुल 70 तारीखें लगीं। डीएनए जांच, मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य रहे। अदालत ने गुरुवार को 80 पन्नों का फैसला सुनाया।

पीड़ित परिवार को मिलेगा मुआवजा

अदालत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को बच्ची के माता-पिता को 15 लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। फैसला सुनाते समय अदालत ने महाराष्ट्र से संबंधित दो पुराने मामलों में दिए गए न्यायिक निर्णयों का भी हवाला दिया।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!