दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

कम बजट में बड़ी बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन लाने की तैयारी में Infinix, जल्द हो सकता है लॉन्च

नई दिल्ली। कम कीमत में लंबा बैटरी बैकअप देने वाला स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इनफिनिक्स अपनी स्मार्ट सीरीज के तहत एक नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस हैंडसेट को Infinix Smart Power 5G के नाम से बाजार में उतारा जा सकता है। उम्मीद है कि इसमें कंपनी के मौजूदा स्मार्ट सीरीज के स्मार्टफोन से बड़ी बैटरी मिलेगी।

सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर नजर आया स्मार्टफोन

टेक ब्लॉगर पारस गुगलानी के अनुसार, इनफिनिक्स के आगामी स्मार्टफोन को एक सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर देखा गया है। यह स्मार्टफोन Infinix Smart Power 5G नाम और X6867B मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है।

इस लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि कंपनी जल्द ही इसे चुनिंदा वैश्विक बाजारों में लॉन्च कर सकती है।

लंबा बैटरी बैकअप मिलने की उम्मीद

इनफिनिक्स ने पिछले महीने भारतीय बाजार में Infinix Smart 20 HD स्मार्टफोन लॉन्च किया था, जिसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, जून में पेश किए गए Infinix Smart 20 में 5,200mAh की बैटरी मिलती है।

आगामी Infinix Smart Power 5G में इन दोनों स्मार्टफोन के मुकाबले बड़ी बैटरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इसकी वास्तविक बैटरी क्षमता का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

बजट सेगमेंट में हो सकती है एंट्री

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस स्मार्टफोन को बजट सेगमेंट में पेश कर सकती है। इसका मुख्य आकर्षण बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी हो सकती है। यह हैंडसेट उन ग्राहकों के लिए उपयोगी विकल्प बन सकता है, जो कम कीमत में लंबा बैटरी बैकअप चाहते हैं।

कीमत और लॉन्च डेट का इंतजार

फिलहाल कंपनी ने Infinix Smart Power 5G की कीमत, प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी क्षमता और लॉन्च की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में ग्राहकों को कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!