दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर की कार्यवाही

रेत के अवैध उत्खनन पर की गई कार्यवाही
…
शहडोल –

जिले में रेत के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर वंदना वैद्य आदेशानुसार आज खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग संयुक्त रूप से जांच किया गया ग्राम बिजौरी तहसील सोहागपुर जिला शहडोल में सोन नदी से रेत का उत्खनन कर नदी के किनारे पर शासकीय भूमि में रेत का अवैध भण्डारण किया जाना पाया गया | जांच दल को देखकर अवैध भण्डारणकर्ता मौके से भाग निकले मौके पर अवैध रूप से भंडारित रेत को जप्त किया गया तथा जिले के वैध ठेकेदार मेसर्स सहकार ग्लोबल लिमिटेड मुंबई को 9 डग्गी रेत (45 घन मीटर) सुपुर्दगी में देकर सुरक्षार्थ उठवाकर रखवाया गया| जिले के स्वीकृत रेत खदान ग्राम चाका घाट में रेत के अवैध उत्खनन/नियमों के उल्लंघन के सम्बन्ध में शिकायत की जांच की गई जांच दौरान रेत का नियम विरुद्ध उत्खनन होते नहीं पाया गया|

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!