दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,
7k Network

होम

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राम मंदिर को लेकर मुख्यमंत्री ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना’ कहा- नही चाहिए चंदा

 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि दिग्विजय सिंह राम मंदिर के लिए अपना दिया हुआ चंदा वापस ले सकते हैं. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने खुद को राम भक्त बताते हुए मंदिर निर्माण में चंदा देने की बात कही थी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “दिग्विजय सिंह आतंकवादियों को सम्मान पूर्वक ‘जी’ लगाकर संबोधित करते आए हैं. उन्होंने हमेशा सनातन धर्म से ज्यादा अल्पसंख्यकों की ओर अपना झुकाव रखा। चुनाव जीतने के लिए दिग्विजय सिंह नाटक कर रहे हैं.”

नही चाहिए चंदा:श्री यादव

मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि दिग्विजय सिंह का चंदा नहीं चाहिए. बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में राजगढ़ की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह पर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि अब समय आ गया है जब दिग्विजय सिंह का राजनीति से विदाई के लेना चाहिए।
इस पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया. उन्होंने तंज कसते हुए अमित शाह के प्रेम का जिक्र किया ‘दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘
गृहमंत्री ने 15 मिनट के भाषण में 17 बार मेरा नाम दोहराया.’ उन्होंने वीडियो भी वायरल कर अमित शाह के आरोपों का जवाब दिया. अब एक बार फिर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘दिग्विजय सिंह अपनी बात पर कभी अडिग नहीं रहते हैं। साल 2012 और 2015 में अरविंद केजरीवाल पर उल्टी सीधी बयानबाजी की थी. चुनाव जीतने के लिए अब ‘आप’ नेता का सहयोग ले रहे हैं.’ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिग्विजय सिंह को गृहमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर जनता से माफी मांगने की सलाह दी।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!