दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,
7k Network

होम

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जिला स्तरीय एक दिवसीय सत्यसाई सेवादल प्रशिक्षण संपन्न।

अनूपपुर (बिलाल अहमद)

सत्य साईं सेवा संगठन मध्यप्रदेश के तत्वाधान में रविवार 28 अप्रैल को सत्यसाई सेवादल का एक दिवशीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होटल अतुल्यम बिजुरी में संपन्न हुआ, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सतना, ब्योहारी, शहडोल, अनूपपुर, चचाई, कोठी, थानगाव, बिजुरी समिति के पदाधिकारी, सदस्य, आम नागरिक महिला, पुरुष बड़ी संख्या में मौजूद रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया, कार्यक्रम की श्रृंखला में सर्वप्रथम ओंकार, भजन के पश्चात भोपाल, सतना से आए स्टेट के पदाधिकारीयो द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न किया गया, जिसमें समिति के स्टेट पदाधिकारीयो ने क्षेत्रीय, जिला,ब्लाक पदाधिकारियों, सदस्यों को सत्यसाई बाबा के जीवन और सत्य साई संगठन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला ,सेवा संगठन के विषय में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। श्रीमती सुहासिनी नर्मदा पुरम ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर शैक्षणिक विभाग मध्य प्रदेश के द्वारा सत्यसाई बाबा के जीवन तथा संगठन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान से जितना प्रेम हम करते है हमे उतना ही प्रेम आदमी से भी करना चाहिए, संगठन में सेवा सर्वोपरि है, मानव सेवा ही माधव सेवा है, हमारा सबका जीवन स्तर ऊंचा होना चाहिए जिससे हम समाज को नई दिशा देकर ऊंचाइयों तक पहुंच सके, यह संगठन एक आध्यात्मिक, शैक्षणिक, सेवा संगठन है, संगठन का उद्देश्य सिर्फ मानव सेवा है। कार्यक्रम को संजय अम्मासेशकर ज्वाइंट स्टेट कोऑर्डिनेटर इंदौर मध्यप्रदेश, जीएस तिवारी जिला अध्यक्ष अनूपपुर, किरण सुहाने शहडोल, दीपिका सिंह सतना, सत्य प्रकाश ब्योहारी, सुरेश सिंह सतना ,आनंद मिश्रा सतना, देवेंद्र शुक्ला अनूपपुर के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के विषय, उद्देश्य पर बारीकी से प्रकाश डाला, कार्यक्रम के अंत में सत्यसाई बिजुरी समिति संयोजक लखनलाल पनिका द्वारा मंगला आरती पश्चात समापन किया गया। आज के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सहबिन पनिका सहित पार्षद गुंजन साहू मोहम्मद हुसैन कलावती सिंह मंडल अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र महरा कैलास कोल जीएस तिवारी जिला अध्यक्ष, सेवा प्रभारी विनय शुक्ला, आध्यात्मिक प्रभारी ,तारा दास साहू, जिला आध्यात्मिक प्रभारी रूपा पाव, जिला शैक्षणिक प्रभारी विनोद कुशवाहा, जिला सेक्षणिक प्रभारी महिला अभिलाषा शुक्ला, जिला शैक्षणिक प्रभारी शहडोल किरण सुहाने ,रवींद्र शुक्ला, अनुज गुप्ता, याकूब, शेखर सिंह परमार ,संतोष साहू, राधा देवी कुशवाहा ,विद्यासागर कुशवाहा, लक्ष्मी कुशवाहा, राकेश सोनी , बंसधारी साहू, प्रकाश सोनी, जमुना साहू, हेतराम साहू, शालिनी पांडे ,लखन लाल पनिका, भगवान दास द्विवेदी, संत विनोद शुक्ला, पंकज पांडे, आदि समिति के पदाधिकारी, सदस्य महिलाएं ,तथा अन्य नागरिक सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!