दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,
7k Network

होम

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जानिए क्यों सम्मानित हुए जिला कलेक्टर…. औ क्या है इनकी खूबियाँ

 

2012 में अ. भा. से . में चयनित वर्तमान कलेक्टर तरुण भटनागर प्रदेश की अलग-अलग जिलों में अलग-अलग पदों में सेवाएँ दे चुके हैं जिले के वर्तमान कलेक्टर को हाल ही में लक्ष्य से अधिक धन राशि कलेक्ट करने के एवज में पुरुस्कृत किया गया है ।इन्हें यह पुरस्कार मप्र के राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल ने दिया है।
ज्ञात हो प्रकृति चित्रण का लुत्फ उठाने के साँथ-साँथ कलेक्टर तरुण भटनागर लेखन और साहित्य में भी रुचि रखते हैं हमने जानकारी जुटाया तो ज्ञात हुआ कि इन्होंने साहित्य में उपन्यास और कहानियां भी लिखी हैं जो इनके साहित्य और प्रकृति के प्रति स्नेह को दर्शाता है।

लक्ष्य से अधिक धनराशि के योगदान पर कलेक्टर शहडोल हुऐ सम्मानित

विनय मिश्रा की रिपोर्ट….
===
शहडोल।।
मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस में लक्ष्य राशि से अधिक धनराशि का योगदान करने पर कलेक्टर तरूण भटनागर को प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी से भोपाल में सम्मानित किया है। कलेक्टर शहडोल की ओर से सम्मान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले० कर्नल धीरेन्द्र कुमार (से०नि०) ने प्राप्त किया। शहडोल जिले को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के लिए रूपये 4,26,000/- का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके जिस पर 4,26,550 रूपये का योगदान दिया गया है, जो लक्ष्य राशि का 100.13 प्रतिशत है। राज्यपाल से प्राप्त ट्राफी एवं प्रशंसा पत्र जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले० कर्नल धीरेन्द्र कुमार (से०नि०) द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर तरूण भटनागर को भेंट किया गया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कल्याण संयोजक ओंकार गवली सहित जिले के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!