दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

ब्राह्मण समाज सेवा समिति बुढ़ार की बैठक हुई आयोजित

भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर तय की रूपरेखा

शहडोल।।

प्रति वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम अक्षय तृतीया यानि कि, आगामी 10 मई दिन शुक्रवार को मनाया जाना तय किया गया है। मंगलवार को उक्त आयोजन किए जाने को लेकर जिले के बुढ़ार नगर में ब्राह्मण समाज सेवा ने बैठक आयोजित की। जहां संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। उक्त बैठक में आगामी कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में तय किया गया कि, सभी ब्राह्मण समाज के महिला एवं पुरुष का एकत्रीकरण स्थानीय राम जानकी मंदिर में होगा। जिसके बाद मंदिर में विराजित भगवानों सहित भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना होगी। तत्पश्चात शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो कालेज तिराहा होते हुए धनपुरी ज्वालामुखी मंदिर पहुंची। जहां शोभा यात्रा का समापन किया जाएगा। यात्रा के समापन बाद ज्वालामुखी मंदिर में विशाल भंडारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

इस अवसर पर देवेन्द्र द्विवेदी, अजय द्विवेदी, अशोक चतुर्वेदी, दीपक शर्मा, रामायण शुक्ला, शुशील मिश्रा, राकेश तिवारी, हर्ष पाठक, विजय तिवारी, संजय पाण्डेय, अदित्य पाण्डेय, सतेन्द्र शुक्ला, गौरव तिवारी, जुगुल किशोर मिश्रा, निलेश मिश्रा, विनय शुक्ला, राहुल त्रिपाठी, पवन पाण्डेय, बबलू चतुर्वेदी, पंकज शर्मा, शशिभूषण शुक्ला, बद्री पाण्डेय, अनिल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!