दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,
Search
Close this search box.

अब कैसे भी हों हालात,कलेक्टर से सीधे करें बात

 

वैसे कलेक्टर, एसपी एक ऐसा ओहदा है जहाँ आम जनता की पहुँच इतना सहज नही होता सीढ़ी दर सीढ़ी करके याचक बामुश्किल अपनी बात इन तक पहुँचा पाता है।भले ही अंग्रेजो ने भारत के लिए कुछ न किया हो पर वारेन हेस्टिंग्स जैसे गवर्नर ने कलेक्टर जैसे पदों का स्रजन किया है इस कलेक्टर पद के पास पूरे जिले का जिम्मा होता है कलेक्टर के लिए हर किसी तक पहुँच पाना और हर किसी की सुन पाना मुनासिब नही है इस चक्कलस से बचने के लिए कलेक्टर शहडोल तरुण भटनागर ने जिले के इतिहास में पहली बार ऐसा कार्य किए हैं जो अब तक किसी प्रशासनिक व्यक्ति ने नही की,अब जिले के किसी भी कोने से किसी भी समस्या के लिए आम आदमी कलेक्टर शहडोल से सीधे बात कर सकता है जिसके लिए कलेक्टर शहडोल ने फोन नम्बर ताकि जारी किए हैं।
प्रत्येक शुक्रवार को कलेक्टर दूरभाष के माध्यम से सुनेंगे शिकायत

दूरभाष क्रमांक 07652-241700
….
शहडोल ।   

(विनय मिश्रा ……)

कलेक्टर तरुण भटनागर द्वारा लोगों की समस्याओं को सुनने एवं निराकरण करने का नवाचार किया गया है। कलेक्टर श्री तरूण भटनागर प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से सांय 5 बजे तक दूरभाष के माध्यम से आमजनों की शिकायतों को सुनेंगे तथा निराकरण के निर्देश तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए जाएंगे। आमजन प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से सांय 5 बजे तक दूरभाष क्रमांक 07652-241700 पर कलेक्टर शहडोल से सीधा संवाद कर अपनी शिकायतांे से अवगत करा सकेंगे।

गौरतलब है कि उक्त नवाचार से शहडोल जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले लोगों का समय बचेगा और अन्य परेशानियों का सामना न करना पड़ेगा। साथ ही आसानी से कलेक्टर से घर बैठे सीधा संवाद कर अपनी समस्याओं को अवगत करा सकेंगें।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!