दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,
Search
Close this search box.

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक सम्पन्न

 

 

भोपाल….।।

पशुपतिनाथ विश्रांति गृह मन्दसौर में दिनांक 27 व 28 जुलाई को संपन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री  महेंद्र कपूर ,अतिरिक्त महामंत्री  संजय राऊत, प्रदेश के प्रभारी  मोहन पुरोहित प्रदेश के संगठन मंत्री  हिम्मतसिंह जैन ,प्रांतीय अध्यक्ष श्री क्षत्रवीर सिंह राठौर, प्रांतीय महामंत्री श्री राकेश गुप्ता प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनोदकुमार पुनी और प्रांतीय कार्यकारिणी के प्रांतीय सचिव महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ,आयाम प्रमुख  अरुण मिश्रा एवं संभाग शहडोल से संभागीय अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष शहडोल जिला सचिव शहडोल विनोद कुमार सिंह, साथ ही संभागीय सचिव सहित उमरिया जिले के अध्यक्ष , सचिव की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ
कार्यक्रम में महेंद्र कपूर ने कहा आज हमारे देश में गुरु परंपरा धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है, इस परंपरा को कायम रखने के लिए हमारे विद्यालय में जो बच्चे आते हैं उन्हें दिशा प्रदान करना एक स्वस्थ नागरिक बनाने का कार्य एक गुरु ही करवा सकते हैं ।देश की दिशा तय करना और देश में अच्छे नागरिक तैयार करना एक गुरु ही कर सकता हैं इसी प्रकार हमारे समाज में गुरु को भगवान का दर्जा दिया गया है। हमारे देश को 2045 तक विकसित भारत संकल्प बनाने का जो सपना देखा गया है उसे केवल शिक्षक ही सफल करवा सकते हैं।जहाँ व्यवस्था है ,संस्कार है ,जीवन है के अंतिम क्षण तक एक शिक्षक शिक्षक बना रहता है। छोटे-बड़े सभी को वह अपना परिवार मानता है।
आज हमारे देश में कई अन्यान्य प्रयोग हो रहे हैं वह केवल गुरु परंपरा को समाप्त करने के लिए हो रहे हैं। आज इन परंपरा को बचाना हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौती है। इन चुनौतियों को स्वीकार करना होगा। हमें हमारे देश को दिशा प्रदान करने के लिए ऐसे छात्रों का निर्माण करना है जो हमारे देश के तरक्की कर सके हमारे देश की उन्नति कर सके हमारे देश को विश्व गुरु बना सके।
समाज में परिवर्तन करने हेतु “हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ ” इस विषय पर पूर्व प्रांत अध्यक्ष लच्छी राम इंगले ने अपने विचार रखें
प्रदेश प्रभारी मोहन  पुरोहित ने संगठन में ही शक्ति है एवं ” पंच प ”
सामाजिक समरसता ,पर्यावरण ,कुटुंब प्रबोधन, स्व का संकल्प एवं नागरिक कर्तव्य पर विचार रखें
प्रांतीय अध्यक्ष  क्षत्रवीर सिंह राठौड़ ने विभिन्न शिक्षक की समस्याओं एवं उन पर किए गए कार्य , समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई
दो दिवसीय आयोजन में प्रथम दिवस प्रांतीय पदाधिकारियो की बैठक दूसरे दिन चार सत्रों में बैठक सम्पन्न हुई प्रांतीय महामंत्री राकेश गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया । प्रांतीय बैठक में संभागीय वक्ता के रूप में जिला सचिव विनोद कुमार सिंह ने , जनजातीय कार्य विभाग में उच्च पदनाम प्रदाय की प्रक्रिया न हो पाने, शहडोल में उच्च पदनाम पदोन्नति समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के हस्ताक्षर न करने, शहडोल जिले में जिला कोषालय अधिकारी द्वारा अर्जित अवकाश नगदीकरण न करने, जनजातीय कार्य विभाग में राज्य/राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक को पारी अग्रिम पदोन्नति पद प्रदान न किए जाने जैसी बिंदुओं को प्रखरता से उठाया।
प्रांताध्यक्ष  क्षत्रवीर सिंह ने कहा कि अब हमारा पूरा जोर जनजातीय कार्य विभाग के ऊपर है और कल ही इस पर प्रयास किया जाएगा। जिला सचिव विनोद सिंह ने चतुर्थ क्रमोन्नति वेतनमान लागू करने की आदेशात्मक विसंगतियों पर सदन का ध्यानाकर्षण भी किया ,जिस पर प्रांताध्यक्ष क्षत्रवीर सिंह राठौड़ ने अवगत कराया कि इस पर नवीनतम आदेश हो रहे हैं,प्रक्रिया 80 प्रतिशत पूरी हो गई है। जल्द आदेश होंगे।
बैठक में शहडोल संभाग में वर्ष 2024 की सदस्यता के लिए रसीद बंदी 4600 प्रदान की ।
इसी वर्ष की सदस्यता से आगामी अक्टूबर, नवंबर में त्रैवार्षिक निर्वाचन की प्रक्रिया होगी।
रसीद बंदी शीघ्र ही संभागीय अध्यक्ष जिला की बैठक में जिले के पदाधिकारियों को सौंपेंगे।
प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक में संभाग शहडोल के संभागीय संगठन मंत्री के रूप में डा नरेन्द्र पटेल , शिक्षक को नामित किया गया।

उक्ताशय की लिखित विज्ञप्ति विनोद कुमार सिंह, जिला सचिव शहडोल ने दी ‌।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!