दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,
Search
Close this search box.

अक्टूबर माह भरा रहेगा छुट्टियों से,पूरे महीने में 11 दिन की छुट्टी

 

 

अगर आप बच्चों को लगातार स्कूल भेजते भेजते बोर हो चुके हैं या दप्तर में काम-काम करते आराम भूल गए हैं तो अक्टूबर माह आपके लिए आरामदायक रहने वाला है आपको बता दें अक्टूबर माह के शुरुआत से ही आपको सरकारी अवकाश मिलेंगे जानिए कब और किस दिन रहेगा अक्टूबर माह में अवकाश..

अक्टूबर महीने के शुरुआत में ही पहला अवकाश 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर पड़ने वाला है जिसके चलते देश भर के सभी स्कूल, बैंक और कार्यालय आदि बंद रहेंगे। इसके बाद छात्रों को लगातार तीन छुट्टियां की सौगात मिलने वाली है।

जबकि 11 अक्टूबर को महानवमी के उपलक्ष्य पर छुट्टी रहने वाली है यह नवरात्रि का नौवां दिन होता है जिसे महानवमी कहा जाता है। फिर अगले दिन यानी 12 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा इस खुशी के मौके पर सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक और दफ्तर बंद रहेंगे।  13 अक्टूबर को रविवार रहने वाला है जो कि साप्ताहिक अवकाश का दिन होता है तो इस दिन भी छुट्टी रहने वाली है। इस तरह लगातार 3 दिन का सार्वजनिक अवकाश रहने वाला है।

ये हैं अक्टूबर में छुट्टियों के दिन...

2अक्टूबर – गांधी जयंती

3 अक्टूबर 2024 – नवरात्रि स्थापना एवं महाराजा अग्रसेन जयंती

6 अक्टूबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

11 अक्टूबर – महानवमी

12 अक्टूबर – दशहरा, दूसरा शनिवार और आयुध पूजा
13 अक्टूबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

20 अक्टूबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

27 अक्टूबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

29, 30, 31 अक्टूबर 2024 – दीपावली (लगातार 3 छुट्टियां)

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!