दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

कोयलांचल में मचा दशहरे का धूम,शालिनी संग कार्यकर्ताओ ने बाँधा शमा

विक्रम बारी रहे अध्यक्ष, मंच संचालन कर रहे श्रीकृष्ण गुप्ता व पुस्सू भैया

बुढ़ार दशहरा उत्सव समिति ने मनाया धूमधाम से शहरा

 

असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया

धू-धू कर जला रावण

भाजपा जिलाध्यक्ष भी पहुँचे कार्यक्रम में

शालिनी व कार्यकताओ के  प्रयासों से सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

राजकुमार सरावगी भी किए शिरकत

 

 

बुढार।

विजयादशमी का पावन पर्व नगर दशहरा उत्सव समिति के द्वारा स्व कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम मे पुरे उत्साह के साथ मनाया गया और विविध कार्यक्रमों के मध्य 51 फुट ऊंचे विशालकाय रावण पुतले का दहन किया गया।
नगर मे प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं पूर्व विधायक छोटे लाल सरावगी के संयोजन मे प्रतिवर्ष पुरे उत्साह के साथ दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है और इस वर्ष भी विविध कार्यक्रमों के मध्य भव्यता से यह पर्व मनाया गया,जिसे देखने नगर तथा आस-पास के ग्रामीण अंचलों के नागरिकों का विशाल हुजूम असत्य पर सत्य की जीत का विजय प्रतीक पर्व मे सम्मिलित हुये और आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम का सफल संचालन अनोखे अंदाज मे दशहरा समिति के संरक्षक पुष्पेन्द्र ताम्रकार, एवं सचिव श्री कृष्ण गुप्ता ने किया।आपको बता दे श्रीकृष्ण गुप्ता और पुष्पेंद्र ताम्रकार ने पूरे समय तक दर्शकों व श्रोताओं का शमा अपने मंच संचालन के माध्यम से बांध रखा था।

दशहरा कार्यक्रम मे विधायक जय सिंह मरावी के मुख्यातिथ्य मे तथा नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी सरावगी की अध्यक्षता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के विशिष्ट आतिथ्य मे कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष विक्रम बारी रावण निर्माण समिति अध्यक्ष राम एस मालानी, महिला दशहरा अध्यक्ष जूली जैन, आतिशबाजी समिति अध्यक्ष संजय शर्मा द्वारा आयोजन को भव्यता दिलाने अपने सहयोगियों के साथ निरंतर जुटे रहे जिससे उत्सव नगर मे परम्परानुरुप मन सका।
नगर के दुगौत्सव सामितियो द्वारा जगत जननी मां दुर्गा जी की भव्य प्रतिमा स्थापित कर आकर्षण विधुत की सजावट मे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया वहीं दशहरा समिति द्वारा गठित निर्णायक मंडल द्वारा स्थल,साज सज्जा, विशिष्ट प्रतिमा स्वछता अनुशासन तथा उत्सव स्थल पर आयी झांकियों का अवलोकन कर अपना निर्णय दशहरा समिति को सौंपा, निर्णायक मंडल मे प्राचार्य विजय कुमार तिवारी,मूगेंन्द श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह शेखावत, बद्री नारायण उपाध्याय, दीपक शर्मा,आरक्षक मयंक तिवारी जयशंकर सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विजयादशमी के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि विधायक जय सिंह मरावी ने भगवान राम मईया सीता तथा लक्षमण का पूजन अर्चन किया इसके उपरांत अपने उद्बोधन मे कहा कि – बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व हम सभी को आपसी सद्भभाव तथा प्रगाढ़ता का संदेश देता है जिसे हम अपने जीवन मे सदैव अपनायें और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।
दशहरा संयोजक शालिनी सरावगी ने कहा कि नगर का दशहरा उत्सव को और अधिक भव्यता दिलाने सभी का अपेक्षित सहयोग रहा जो नगर के लिए एक उपलब्धि पूर्ण है इस आयोजन मे दशहरा उत्सव अध्यक्ष विक्रम बारी तथा उनकी टीम ने आयोजन को और अधिक भव्यता प्रदान करायीं है जिसकी जितनी सराहना की जाये कम है।
दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष विक्रम बारी ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्सव के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया और मिलें दायित्व के निर्वहन मे समिति के समस्त सहयोगियों, पार्षदों नगर परिषद, पुलिस प्रशासन तथा नागरिकों का सहयोग मिल सका जिसके प्रति मे हृदय से आभारी हूं जिसे मैं विस्मरण नहीं कर सकूंगा।
स्व कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम दशहरा उत्सव स्थल पर नगर तथा आस-पास के ग्रामों से नागरिकों का विशाल हुजूम रावण दहन देखने शायं से आना शुरू हुआ और रात्रि 10 बजे तक लगभग 15 हजार के आसपास एकत्रित रहा जो आकर्षण आतिशबाजी का लुत्फ भी उठाया।
झांकियां तथा भक्तिभाव से ओतप्रोत मंचीय कार्यक्रम व विविध झांकियों को देखा वही किराना एवं गल्ला व्यापारी संघ द्वारा आयोजित खिचड़ा (प्रसाद) भी ग्रहण किये।

 

oplus_0

 

 

पुरस्कारों की लगी झड़ी…

पुलिस अनुशासन शील्ड बुढार थाना प्रभारी संजय कुमार जायसवाल के द्वारा दुर्गा उत्सव समिति को प्रदान किया।
नगर परिषद अध्यक्ष नगर निरीक्षक संजय जायसवाल, प्रभारी सीएमओ सौरभ श्रीवास्तव, कार्यक्रम के विशिष्ट आतिथ्य के रूप मे राज कुमार सरावगी, पुष्पेन्द्र ताम्रकार,भानु दीक्षित, सत्य प्रकाश सेठिया, प्रवीण सिंह, योगेन्द्र सिंह, दीपक शर्मा,रवि रजक,मंगेश गुप्ता, पवन सोनी, रेणुका शुक्ला, अनामिका सिंह, निशा सिंह, बच्चू गुप्ता,सोनू आहुजा, विनोद पाठक, लता सोनी, नरोत्तम त्रिपाठी, अपर्णा पाठक, आशीष गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, तथा पार्षद चेतना दीक्षित, सविता सिंह, रश्मि सिंह, जूली रजक, जूली जैन, सुमित्रा नामदेव,सुधा बारी,गीता प्रजापति,मो शाहिद, हर्ष पाठक, मोहन बैगा, हरीश चन्द्र केवट की उपस्थिति रही।

आकर्षण का केंद्र रही झांकियां…

भक्तिभाव से सरोवर एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति वाद्ययंत्रों के मध्य पदम प्रकाश नापित ने प्रस्तुत किया वहीं नृत्यों को देख उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि से स्वागत किया इसके उपरांत पुरुस्कृत सामितियो को मुख्यातिथि एवं अतिथियों ने पुरुस्कृत किया और विशालकाय रावण पुतले का दहन श्रीराम ने शुष्क वाण छोड़कर रावण का वध किया और देखते ही देखते रावण का पुतला धू धू कर जलकर राख हो गया।

प्रवीण टीवी ने दी प्रोत्साहन पुरस्कार …

नगर के प्रवीण टीवी मोबाइल के संचालक प्रदीप गुप्ता ने समिति के मीडिया कर्मीयों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!