दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

जानिए आखिर विपुल सिंह को ही क्यो दोबारा खैरहा मंडल अध्यक्ष का ताज दिया गया

जानिए आखिर विपुल सिंह को ही क्यो दोबारा खैरहा मंडल अध्यक्ष का ताज दिया गया

भाजपा युवा नेता विपुल सिंह मंडल क्षेत्र के अरझुला गांव के रहने वाले है, उनके पिता राजेन्द्र सिंह क्षेत्र में सामाजिक व प्रतिष्ठित नागरिक है, विपुल सिंह अपने पिता के मार्गदर्शन में राजनीतिक कैरियर की शुरुआत किया, कार्य कुशलता के आधार पर पार्टी ने इन्हें एक बार फिर से मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।

2019 में बने थे अध्यक्ष

विपुल सिंह भाजपा के शुरुआती दिनों में बीजेवाईएम के मंडल उपाध्यक्ष रहे, फिर उन्हें खैरहा मंडल में बीजेपी का मंत्री पद सौपा गया, इसके बाद उन्हें शक्ति केंद्र अरझुला का संयोजक भी बनाया गया था, उक्त दायित्वों का निर्वहन के बाद विपुल सिंह को पहली बार 17 नवम्बर 2019 को बीजेपी मंडल खैरहा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

यह भी रहा खास

मंडल अध्यक्ष विपुल सिंह को,वर्ष 2022 में संगठन ऐप के माध्यम से बूथ डिजिटलाइजेशन में जिले में खैरहा मंडल अव्वल रहा था,जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा ने शहडोल आकर सम्मनित किया था, वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओ के सहयोग से भाजपा प्रत्याशी जय सिंह मरावी को 12192 मत से लीड मिली थी, वही लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी हिमाद्रि सिंह को मंडल क्षेत्र से 16687 वोट से लीड मिली थी।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!