दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

मंदिर-मस्जिद की सियासत पर बरसे RSS प्रमुख, बोले देशहित में यह ठीक नही

मंदिर-मस्जिद की सियासत पर बरसे RSS प्रमुख, बोले देशहित में यह ठीक नही
डेस्क।।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रोजाना हो रहे हिन्दू-मुस्लिम विवाद उनके धार्मिक स्थलों पर चल रहे कंट्रोवर्सी को लेकर बयान दिया है कि कुछ तथाकथित लोग अपने आपको हिन्दू नेता बनाने के लिए जबरन ऐसी मामलो को तूल देते हैं हमारा देश संविधान से चलता है और इस संविधान ने सभी को धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार दिए हैं। भारत देश मे रहने वाला हर व्यक्ति हिन्दू है।किसी मे विभेद नही है।
मंदिर-मस्जिद विवादों को लेकर देशभर में गरमायी सियासत के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया और कहा कि अयोध्या राम मंदिर निर्माण के बाद कुछ लोगों को ऐसा लग रहा है कि वे ऐसे मुद्दों को उठाकर हिंदुओं के नेता बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये नए विवाद अस्वीकार हैं ।

दरअसल, पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने समानता व धर्मनिरपेक्ष देश होने की वकालत करते हुए कहा कि दुनिया को दिखाने की आवश्यकता है कि देश सद्भावना के साथ रह सकता है। RSS चीफ ने कहा कि रामकृष्ण मिशन में क्रिसमस मनाया जाता है। केवल हम ऐसा कर सकते हैं, क्योंकि हम हिंदू हैं
मोहन भागवत ने कहा कि राम मंदिर निर्माण इसलिए किया गया क्योंकि यह सभी हिंदुओं की आस्था का विषय था। उन्होंने किसी विशेष स्थल का उल्लेख किए बिना कहा कि हर दिन नया मामला विवाद उठाया जा रहा है। इसकी अनुमति कैसे दी जा सकती है। यह जारी नहीं रह सकता है। भारत को यह दिखाने की जरूरत है कि हम एक साथ रह सकते हैं और यह देश सभी धर्मो और समुदायों का है।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!