दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

सावधान!टाइगर घूम रहा है…

सावधान!टाइगर घूम रहा है…
शहडोल।।

मनुष्य की एक बढ़ती आबादी और वनों के लगातार हो रहे दोहन से मनुष्य ने अपने लिए विलासिता का स्थान तो ढूँढ लिया किन्तु जानवरों के आराम फरमाने की जगह को अपनाकर या उससे छेंडछांड कर अपने लिए एक सिरदर्दी भी पाल लिया है।अब जंगली जानवरों को पानी तक पीने के लिए मनुष्य के कोलाहलो को बर्दाश्त करना पड़ता है कभी-कभी इसी भय के कारण अपनी सुरक्षा को महफूज करने के लिए जंगली जानवर उस आदमखोर (मनुष्य रूपी) जानवर का शिकार कर बैठता है।
आज शाम के समय एक बाघ ने एक आदमी को अपना शिकार बना लिया है इसके बाद एक गाय के बच्चे को भी निशाना बनाया किंतु बछड़े को कोई दिक्कत नही हुई और वह अभी भी सिंहपुर व उससे सटे आसपास के जंगलों में विचरण कर रहा है जिसकी जानकारी सोशल मीडिया व साइट्स के माध्यम से लगातार प्राप्त हो रही है इस बात में कितनी सच्चाई है इस बात की पुष्टि के लिए हमारे पास सिवाय लोगों की जानकारी के कुछ नही है फिलहाल आप सभी सतर्क रहें घरों में रहें,सुरक्षित रहें।
अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें ,जाएँ तो ग्रुप में बाहर जाएँ, खासकर नदी,तालाब,नालों ऐसे स्थानों में बिल्कुल मत जाएँ, टार्च लाठी,डंडा,या प्रकाशवान वस्तु अपने साँथ रखें।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!