दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,
Search
Close this search box.

मैडम का भ्रष्टाचार सिद्ध होने के बाद कमिश्नर ने किया निलंबित

 

शिकवा-शिकायतों का दौर जारी रहा
●अनूपपुर से उमरिया तक भ्रष्टाचार का सफर

उमरिया।।

उमरिया जिले के नौरोजाबाद में पदस्थ सीएमओ ज्योति सिंह को शहडोल कमिश्नर ने सस्पेंड कर दिया है। ज्योति सिंह पर अनियमितताओं के आरोप थे। जिस पर जांच के बाद कलेक्टर ने कमिश्नर को सस्पेंड करने के लिए लिखा था। ज्योति सिंह को सस्पेंड कर कलेक्टर कार्यालय से अटैच कर दिया गया है।
अनूपपुर नगरपालिका में सीएमओ रहीं ज्योति सिंह अपने कार्यकाल के दौरान मनमानी तरीके से क्रय करके इन्होंने सामग्री क्रय नियमों का उल्लंघन किया था। शिकवा शिकायतों का दौर जारी रहा तब तक इनका ट्रांसफर उमरिया जिले में हो गया और वहाँ भी इन्होंने भ्रष्टाचार की बिसात जारी रखा।

अनियमितताओं का खाका…

कमिश्नर ने लिखा कि उमरिया जिले के नगर परिषद नौरोजाबाद में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह ने विगत 01 वर्ष में विभिन्न निर्माण कार्यों और सामग्री क्रय में व्यापक पैमाने पर की अनियमितता की। इस संबंध में प्राप्त शिकायत पर कलेक्टर, जिला उमरिया द्वारा आदेश क्र./323/जिशविअभि./2024, उमरिया दिनांक-05-08-2024 से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाली, जिला उमरिया की अध्यक्षता में 03 सदस्यीय जांच दल गठित कर विस्तृत जांच कराई गई। जांच समिति ने प्रस्तुत निष्कर्ष में ज्योति सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगरपरिषद नौरोजाबाद, जिला उमरिया द्वारा गंभीर वित्तीय अनियमितता किया जाना प्रमाणित पाया है।

पति का भरपूर योगदान..

इनके भ्रष्टाचार का उमरिया नगर पालिका के सभी पार्षद कलेक्टर से लेकर प्रदेश सरकार तक कलेक्टर के पास शिकायत किए इसके बाद जांच दल गठित कर भंडार गृह की जांच करने के लिए टीम को भेजा था। इस पूरे खेल में मैडम के साहब भी मैडम के नापाक इरादे पर अपनी भूमिका निभाते रहे हैं और जांच दल से विवाद कर उसको चलता कर दिए। बाद में इनका ट्रांसफर नगर परिषद नौरोजाबाद कर दिया गया, जहां ये फिर से अपना वही रवैया शुरू कर दीं। लगभग एक करोड़ का घोटाला कर की थी बाद में वर्तमान कलेक्टर इनके कारनामों को देखते हुए इन्हें निलंबित किया है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!