दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

थाने में बैठे ऑन ड्यूटी बजाबे हाय! प्रभारी जी सीटी,जब थाने में टीआई साहब लगाने लगे ठुमके

थाने में बैठे ऑन ड्यूटी बजाबे हाय! प्रभारी जी सीटी,जब थाने में टीआई साहब लगाने लगे ठुमके
पन्ना।।

 

वैसे तो कुछ ही दिनों में होली हुल्लड़ और फूहड़ता गली-गली में देखने को मिलेगी किंतु इसका रंग अभी से दिखने लगा है जहाँ थाना प्रभारी समेत उनके स्टाफ फूहड़ गाने में ठुमके लगाते दिखे।मप्र के पन्ना जिले के धरमपुर थाने में ‘जब सैया बने कोतवाल, तो डर काहे का’ वाली कहावत सच साबित हुई. थाना प्रभारी बलवीर सिंह के जन्मदिन पर थाना परिसर होटल में बदल गया, जहां पुलिसकर्मियों ने शराब पीकर ‘पी ले-पी ले ओ मोरे राजा’ जैसे फूहड़ गानों पर डांस किया.
हैरानी की बात यह है कि थाने में डीजे की आवाज छात्र छात्रओं की परीक्षाओं के दौरान गूंज रही थी, जिससे पुलिस की देशभक्ति और जनसेवा की छवि पर सवाल उठने लगे. इस मामले में एसपी ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया है.
वायरल वीडियो में कुछ सिपाही नाबालिग लड़कों के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। डांस की मस्ती में चूर ये सिपाही यह भूल गए कि उनके साथ डांस करने वाले लड़के नाबालिग हैं। मामला यहीं नहीं रुका। डांस करने वाले कुछ लोगों ने तो अपने कपड़े तक उतार दिए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हड़कंप मच गया। हलाकि मामले में गम्भीरता बरतते हुए पन्ना एसपी ने वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!