दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

बेमौसम बरसात ने बढ़ाई किसानों की चिंता,ओलावृष्टि, आँधी, बारिश के आसार

बेमौसम बरसात ने बढ़ाई किसानों की चिंता,यहाँ-यहाँ बारिश की सम्भावना
डेस्क….

मध्यप्रदेश में बेमौसम बरसात ने किसानों के माथे की शिकन बढ़ा दी है. मौसम एक बार फिर बिगड़ने चुका है. मप्र के अलग-अलग क्षेत्रो व जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं.एक साथ कई वेदर सिस्टम एक्टिव हैं जिनके कारण बादल छाए हुए हैं। अचानक मौसम में परिवर्तन से तेज आंधी, बारिश के साथ भिंड,मुरैना क्षेत्रों में ओलावृष्टि ने तबाही मचा दी। इस बेमौसम बरसात ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है यही नही खेतो की हालत देखकर किसान हताश हो गए हैं. मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम खराब रहेगा।
रविवार को मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए जो बुलेटिन जारी किया है उसके हिसाब से विदिशा, रायसेन, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और मैहर जिलों में वर्षा या गरज चमक के साथ बौछार हो सकती हैं। इसके साथ ही रीवा,रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, मैहर जिलों में वज्रपात/झंझावात की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने 18-19 मार्च को जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल, शहडोल और ग्वालियर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार एक साथ की वेदर सिस्टम एक्टिव होने से हवाओं का रुख दक्षिणी बना हुआ है हवाओं के साथ नमी आने लगी है और बादल छाने लगे हैं।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!