दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

16 वर्षो बाद चित्रा ने छोड़ा पति का दामन,कोर्ट ने दी सहमति

डेस्क…

अलग-अलग टीवी चैनलों में अपनी एक अलग साख बनाने वाली एंकर चित्रा त्रिपाठी अपने बेस्ट कवरेज व तीखे अंदाज के लिए देश भर में प्रसिद्ध है। चित्रा ने 2005 में गोरखपुर दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की। और देश के प्रतिष्ठित चैनल आज तक से लेकर सहारा इंडिया, इंडिया न्यूज, न्यून्यूज़ 24, ईटीवी नेटवर्क, एबीपी न्यूज जैसे समाचार चैनलों के साथ काम किया है।
चित्रा अपने पति, पत्रकार अतुल अग्रवाल, के साथ अपने संबंधों को लेकर सोशल मीडिया पर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने बताया कि 16 वर्षों के सुखद वैवाहिक जीवन के बाद, उन्होंने अलगाव की प्रक्रिया शुरू की थी और अब वे इसे औपचारिक रूप देने के लिए तैयार हैं। हालांकि, वे अब पति-पत्नी के रूप में नहीं रहेंगे, किंतु अपने बेटे के सह-पालन और परिवार के रूप में समर्पित रहेंगे। उन्होंने अपने प्रियजनों का इस परिवर्तन के दौरान समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और इसे एक अंत नहीं, बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत बताया।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2022 में, चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल के बीच संबंधों में तनाव की खबरें सामने आई थीं। उस समय, अतुल अग्रवाल पर एक झूठी लूट की कहानी गढ़ने का आरोप लगा था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि नोएडा में कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया था। पुलिस जांच में यह सामने आया कि यह घटना वास्तविक नहीं थी और अतुल अग्रवाल ने निजी कारणों से यह कहानी बनाई थी। इस घटना के बाद, चित्रा त्रिपाठी ने तलाक के लिए अदालत में याचिका दायर की थी, और सूरजपुर जिला न्यायालय में इस मामले की सुनवाई चल रही थी।

यह लिखा चित्रा ने X पर…

 

 

चित्रा त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखा, ”साथ में 16 शानदार साल बिताने के बाद, हमने कुछ समय पहले ही अलग होने की प्लानिंग बनाई और अब हम इसे अधिकारिक रूप देने के लिए तैयार हैं – पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि सह-माता-पिता और परिवार के रूप में। हम अपने बेटे को साथ-साथ पालने के लिए समर्पित हैं और इस बदलाव के दौरान अपने प्रियजनों के समर्थन के लिए उनके आभारी हैं। यह अंत नहीं है, बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत है। आपकी शुभकामनाएं हमारे लिए बहुत मायने रखती हैं।”

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!