दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

जब कालीन भैया की तर्ज पर बंदूक लेकर उतरे विधायक

 

भिंड।।

भिंड की वादियाँ और वहाँ के बीहड़ में छिपे डाकुओं और उनके हाँथो की बंदूकें आज पूरे चम्बल क्षेत्र में इस प्रथा को चला रहे हैं।ऐसा ही एक वाकया फिल्मी तर्ज पर देखने को मिला जब विधायक अंबरीश शर्मा उर्फ गुड्डू भैया मिर्जापुर फिल्म की तर्ज पर अपनी हाँथ में बंदूक लेकर उतरे।

घटना लहार क्षेत्र की है। युवक, युवराज सिंह राजावत, कुछ बदमाशों से घिरा हुआ था। उसने शेयर मार्केट में निवेश के लिए उनसे पैसे लिए थे। पैसे वापस न करने पर बदमाश उसे घेरकर मारपीट करने आए थे। तभी विधायक वहां से गुजरे। विधायक ने युवक को खतरे में देखकर तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। वह खुद बंदूक लेकर युवक को बचाने पहुंच गए। विधायक को देखकर सभी बदमाश मौके से भाग गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!