दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

मप्र में हाई अलर्ट,निरस्त हुई छुट्टियाँ, दायरे में 13 विभाग

मुख्यमंत्री ने जारी किए निर्देश, छुट्टियों पर लगाया विराम,

भोपाल।।

भारत-पाक विवाद गहराता जा रहा है हालात ऐसे हैं कि भारत- पाक का आपसी खींचतान अब युद्ध में तब्दील हो रहा है हालात इस कदर बेकाबू हैं कि आर्मी की छुट्टी व रिटायर्ड सैनिकों को बुलाने के बाद अन्य सभी विभागों के अफसरान की छुट्टियां भी कैंसिल हो गए हैं।
इस दरमियान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता घोषित करते हुए सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी है। जीवन को सामान्य बनाए रखने के लिए और किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए सभी जिलों के कलेक्टर को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रदेश के सभी बड़े अधिकारियों को अपने घर बुलाया। इस उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा हमारा परम धर्म है। उन्होंने मध्य प्रदेश के सभी नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता घोषित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि जरूरी नागरिक सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, सभी विभाग अपनी-अपनी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करें और सुरक्षा के सभी आवश्यक ऐहतियाती कदम तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएं।
डॉ. यादव ने जोर देकर कहा कि राष्ट्र विरोधी किसी भी प्रचार पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए। नागरिकों को अफवाहों पर ध्यान न देने की लिए प्रेरित और सूचित करें। केंद्रीय और राज्य सरकार के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की चहुंओर सुरक्षा पर अत्यंत विशेष ध्यान दिया जाये। आपदा प्रबंधन के सभी उपाय एवं आवश्यकताओं जैसे स्वास्थ्य, अग्निशमन सेवाओं को और मजबूत कर लें।

इस बीच मध्य प्रदेश के सभी अधिकारी और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त हो गई हैं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की अद्यतन सुरक्षा व्यवस्थाओं, नागरिक सुविधाओं की स्थिति और विभागीय समन्वय की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आपसी तालमेल को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि किन्हीं भी आपातकालीन परिस्थितियों के लिए सभी विभाग तत्परता और सजगता के साथ तैयार रहें। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां सामान्य होने तक नागरिक सुविधाओं की सहज आपूर्ति से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी और फील्ड अफसर अवकाश पर न जाये।
बैठक के दौरान मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव गृह जे.एन. कंसोटिया, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय एवं जल संसाधन डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, डीजी होमगार्ड अरविंद कुमार, एडीजी गुप्तवार्ता ए. साईं मनोहर, सैन्य अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!