दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

रिश्वत की चासनी में डूबा था आजीविका मैनेजर,लोकायुक्त की ने कर दी सर्जरी

 

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आजीविका मिशन का ब्लॉक मैनेजर 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।

छिंदवाड़ा।।

मप्र में रिश्वतखोरी कर्मचारी, अधिकारियों के लिए धन उगाही का जरिया बना हुआ है, यह रिश्वतखोरी अब आम सा हो चुका है।
दरअसल, पूरा मामला मोहखेड़ विकासखंड का है। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक मैनेजर राजीव चौधरी ने लोन की स्वीकृति दिलाने की एवज में महिला समिति समूह ने 10 हजार रुपए की मांग की थी। जिस पर राधे-राधे स्व सहायता समूह की अध्यक्ष सोनिया बोहत ने लोकायुक्त में शिकायत कर दी।
मामला सही पाए जाने पर जबलपुर लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए राजीव चौधरी को सोनिया बोहत के घर से 10000 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आजीविका अधिकारी को पूछताछ के लिए उमरानाला रेस्ट हाउस लाया गया है। यहां पर आगे की पूछताछ की जा रही है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!