दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

भारत-पाक तनाव के बीच सीजफायर पर क्या बोल गए सेनाध्यक्ष

भारत-पाक तनाव के बीच सीजफायर पर क्या बोल गए सेनाध्यक्ष…
देश।।

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान पर भारत का जवाबी हमला और अचानक सीजफायर के फैसले से सेना के पूर्व प्रमुख भी हैरान हैं। उनका कहना है कि भारत-पाक संघर्ष में हमारी स्थिति मजबूत थी। हमने दुश्मन का काफी नुकसान किया। ऐसे में सीजफायर के आदेश ने हैरान किया।
सीजफायर के फैसले के बाद जनरल वीपी मलिक ने “X” पर लिखते हुए कहा कि
इतिहास पूछेगा कि भारत ने इससे क्या हासिल किया?
’22 अप्रैल को पहलगाम में हुए भयावह पाकिस्तानी आतंकी हमले के बाद भारत ने सैन्य और असैन्य कार्रवाइयां की। लेकिन इनसे कोई राजनीतिक या रणनीतिक लाभ मिला भी या नहीं- यह सवाल हमने भविष्य के इतिहास पर छोड़ दिया है।’
आपको बता दें कि जनरल मलिक 1999 में करगिल युद्ध के दौरान सेनाध्यक्ष रहे थे। तब भारत ने पाकिस्तान पर जीत हासिल की थी।

2019 से 2022 तक सेनाध्यक्ष रहे जनरल नरवणे ने कहा यह तीसरी बार हुआ अब ऐसा मौका नही मिलेगा।
उन्होंने लिखा कि ‘समुद्र और आकाश में सैन्य कार्रवाई का आज शाम 5 बजे से रुकना एक स्वागत योग्य कदम है। हालांकि, हम हर बार किसी हमले के बाद ही जवाब दें और आतंकवाद के कारण जान गंवाते रहें-यह तरीका अब नहीं चलेगा। यह तीसरी बार हुआ है, आगे अब कोई और मौका नहीं मिलेगा।
जनरल नरवणे चीन सीमा पर तनाव कम करने के लिए जाने जाते हैं।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!