दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

जब सड़क पर लगे टीआई मुर्दाबाद के नारे..!

 

शहडोल सम्भाग।।

बढ़ते अपराध और अपराधों को लेकर सरकार भले ही  सचेत न हो पर विपक्ष समय-समय पर अपनी सक्रियता दिखाती रहती है और जो काम सत्ताधारियों का है उसे विपक्ष मुखर होकर करती है।

दरअसल पूरा मामला अनूपपुर जिले के कोतमा नगर का है जहाँ इन दिनों अपराध अपने चरम पर है।
अनूपपुर जिले में बढ़ते अपराधों को लेकर बीते दिनों जमकर हल्ला बोल हुआ यहाँ तक कि विपक्ष समेत स्थानीय रहवासियों ने भी सड़क पर उतरकर वर्दीधारियों की नाकामी पर सवाल उठाए, सवाल है कि मंत्री जी के गृह जिले में इस तरह दहशतगर्दी का माहौल है जिसमे आम आदमी महफूज नही है कहीं बेखौफ पशु तस्करी हो रही है तो कहीं रेत कारोबारियों के निशाने पर आम आदमी है रेत कारोबारियों से जुड़ा एक वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ जब एक बुजुर्ग को जानवरों की तरह पीटा जा रहा था क्या मजाक बना रखा है कानून व्यवस्था को..?
जिस समाज के भयमुक्त होने की चिंता सत्ताधारियों को करनी चाहिए उसका काम अब स्थानीय रहवासी सड़क पर उतर कर रहे हैं।
बीते दिनों अनूपपुर जिले से एक चौकाने वाली घटना सामने आई जहाँ शराब ठेकेदार के गुर्गों ने आम राहगीर को कुचलने का प्रयास किया राहगीर को काफी चोंट आई और उसे सम्भाग के मेडिकल कालेज में रेफर कर भर्ती कराया गया।

पुलिस नाम की कोई चीज है कि नही..

इस पूरे मामले पर मुखर होकर पूर्व कांग्रेस विधायक सुनील सराफ ने घटना की निंदा की और सड़क पर उतरकर इसका विरोध जताया उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था पर सार्वजनिक रूप से तंज कसा, कहा; प्रशासन या पुलिस नाम की कोई चीज है कि नही कोई भी किसी को कुचल रहा, मार रहा है, सरेआम पशु तस्करी हो रही है पूर्व विधायक ने मामले की निष्पक्षता से जाँच कर काल डीटेल निकलवाने तक कि सिफारिश की ताकि पता चल सके किस किस के हाँथ इस पाप की कमाई से सने हैं।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!