दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

मंत्री जी आप क्यों चुप हैं..???

 

 


प्रशासन की तो आदत है…

सरकार से सवाल करना न सिर्फ आम जनता की है बल्कि विपक्ष से लेकर हर उस व्यक्ति और संस्थानो की है जिन्होंने अपने मतदान का प्रयोग इस लोकतंत्र में किया है यानी कि जिसने इस लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई है और हर उस घटना-दुर्घटना अच्छे-बुरे कामों का जो समाज-देश मे घटित होता है उसके प्रति सरकार व सरकार के अधीनस्थ चुने हुए जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय है पर अहम सवाल तो यह है कि सवाल पूँछे कौन..??आम जनता को अपने रोजमर्रा से फुर्सत नही है संस्थानो और विपक्ष को सत्ता का भय जब कभी भी किसी ने मुखर होकर आवाज उठाई उसके लिए एक अलग एक नायाब तरीका ढूँढा जाता है।
सवाल है कि आप सवाल भाजपा विधायक व मंत्री दिलीप जायसवाल से नही करोगे तो क्या विपक्ष के पूर्व विधायक सुनील सराफ से करोगे??
पूरे नगर में आक्रोश भय का माहौल है पूरा नगर सरकार की आलोचना सोशल मीडिया से लेकर अलग-अलग प्लैटफॉर्म पर कर रहा है किंतु मंत्री जी अभी तक मौनी बाबा बने हुए हैं जिस सवाल को प्रशासन से आँख में आँख डालकर मंत्री जी को करना चाहिए वह विपक्ष और नगर की जनता कर रही है।
मप्र में भाजपा सरकार को लाने का ध्येय ही यही था कि जनता को खुशहाली और समृध्दि प्राप्त होगी किन्तु किसी ने बदहाली की कामना नही की थी जिस तरह से अनूपपुर जिले की पुलिसिंग व्यवस्था है उस पर सवाल मंत्री जी को करना चाहिए था किंतु सता पक्ष का यह काम विपक्ष कर रहा है।
नगर की जनता और विपक्ष अनूपपुर जिले में बढ़ रहे अपराधों और अपराधियों के प्रति लामबंद होने को तैयार है पर उन्हें अब तक सता पक्ष के मंत्री जी का साँथ नही मिला।
जिले में पशु तस्करी, राहजनी लूट,डकैती,कबाड़,गाँजा,रेत शराब जैसे चीजों पर न मंत्री जी का लगाम है न मंत्री जी ने इस पर पर लगाम लगाने की अब तक कोई औपचारिकता की।
हद है कि एक युवक को एक शराब ठेकेदार के गुर्गे रौंदकर चले जाते हैं और मंत्री जी चूँ तक नही करते कब बोलेंगे ..मंत्री जी..?? कब..??
जनता की जवाबदेही आपके हाँथो में है और कानून व्यवस्था पर लगाम भी आपका पर आप नाल नही पकड़ रहे हैं बेलगाम घोड़ा यूँ ही दौड़ा जा रहा है।

शहडोल सम्भाग ।।कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा नगर में 15 जून 2025 को शुक्ला ढाबा के पास बोलेरो वाहन ने अमन नामदेव नामक युवक को कुचलकर निकल गया घायल को अनूपपुर जिले से शहडोल मेडिकल कालेज रेफर किया गया सूत्र बताते हैं कि उसकी हालत काफी गम्भीर है और अभी वह जबलपुर मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

सवाल तो पुलिस से भी है की अमन पर वाहन क्यो चढाया गया
क्या अमन से शराब ठेकेदार की कोई रंजिश थी।
वाहन स्वामी कौन था और वाहन में कितने लोग थे।
एक बार घूमने के बाद वाहन दोबारा क्यों घूमा वगैरह-वगैरह
आप सवाल नही पूँछेगे तो ये राजनैतिक महत्वाकांक्षा वाले लोग, रसूखदार, आपको, हमें और अमन जैसे लोगों को यूँ ही कुचलते रहेंगे अंतिम पंक्तियों में जेहन में फिर सवाल आ गया कि मंत्री जी घायल अमन के माता-पिता को क्षेत्र का जनप्रतिनिधि होने के नाते आप क्या जवाब देंगे.??

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!