दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

एमपी गजब है!शहडोल के बाद अब यहाँ हो गया ड्रायफ्रूट्स घोटाला

एमपी गजब है!शहडोल के बाद अब यहाँ हो गया ड्रायफ्रूट्स घोटाला
भोपाल।।मऊगंज

मप्र में अब घोटालों का चलन आम सा हो चुका है जहाँ परत-दर-परत अलग-अलग जिले में घोटालों की गूँज सुनाई दे रही है हाल ही में शहडोल जिले का ड्रायफ्रूट मामला देश-प्रदेश तक सुर्खियों में रहा हर अखबार चैनलों में इसने ख्याति बटोरा पर जीरो प्रतिशत पारदर्शिता की बात करने वाली सरकार के कानों में जू तक नही रेंग रहा।
शहडोल में ड्राय फ्रूट घोटाला के बाद अब मऊगंज में मंत्रीजी के कार्यक्रम में गद्दा और चादर के किराए सहित नाश्ते पर 10 लाख रुपए खर्च हो गए। हैरान करने वाली बात यह है कि मंत्रीजी गंगा जल संवर्धन योजना से जुड़े कार्यक्रम में महज 40 मिनट के लिए शामिल हुए थे। जहाँगद्दे और चादर की आवश्यकता ही नही थी। इसके बावजूद अफसरों ने गद्दे और चादर के किराए सहित नाश्ते का बिल दिखाकर सरकार को 10 लाख रुपए का चूना लगा दिया।
मऊगंज जिले के खैरा गांव में 17 अप्रैल 2025 को गंगा जल संवर्धन अभियान का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम शामिल हुए। कार्यक्रम महज 40 मिनट चला और 10 लाख रुपए खर्च कर दिए गए।
यह रकम एक ही वेंडर प्रदीप इंटरप्राइजेज को दी गई। हैरत की बात है कि एक ही छत के नीचे किराना, मिठाई, टेंट, लाइट, नाश्ता सब कुछ लिया गया। गद्दे 30 रुपए, चादर 35 रुपए प्रति यूनिट की दर से किराए पर ली गईं। वह भी इलेक्ट्रिकल सामान बेचने वाली दुकान से।
यह ऐसा खर्च है, जिनका धरातल पर कोई नामोनिशान नहीं है। सबसे हैरान करने वाली बात कि गद्दे और चादर बिजली की दुकान से किराए पर लिए गए। ऐसे में सवाल है कि क्या अब इलेक्ट्रिकल सामान बेचने वाले बिस्तर किराए पर देने लगे हैं।
पंचायत दर्पण पोर्टल पर अपलोड नोटशीट कहती है कि 2.54 लाख की स्वीकृति दी गई थी, लेकिन निकाले गए 7.45 लाख से ज्यादा। वह भी बिना जनपद पंचायत की बैठक, बिना प्रस्ताव पारित हुए। इस पूरे प्रकरण की निगरानी जिन अधिकारियों को करनी थी वो खुद विवादों में हैं।हलाकि मामले में वर्तमान कलेक्टर ने दोषियों पर कार्यवाई करने की बात कही है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!