दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

कारगिल विजय दिवस समारोह : वीरता, सम्मान और एकता का अनुपम संगम

AKS यूनिवर्सिटी सतना में भव्य आयोजन, पूर्व सैनिकों और वीर परिवारों को किया गया सम्मानित

सतना, 26 जुलाई 2025, शनिवार (11:30 बजे) —

चंद्रशेखर आजाद पूर्व सैनिक संगठन, सतना एवं अहसास समाजसेवी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में AKS यूनिवर्सिटी, सतना में “कारगिल विजय दिवस” अत्यंत ही गरिमामयी, भावनात्मक एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में वीरता के प्रतीक रहे कारगिल योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके परिवारजनों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं “माँ भारती” पर पुष्पार्पण से हुई, जो सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर विक्रम सिंह संघी, ब्रिगेडियर भूपेन्द्र सिंह, ब्रिगेडियर देवेन्द्र सिंह, कर्नल एन.के. मिश्रा, एवं कर्नल मुनेन्द्र त्रिपाठी (DSWO) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके पश्चात भारत माता के वीर सपूतों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

मंच से शहीद करणवीर, सुपुत्र सूबेदार मेजर रवि कुमार सिंह तथा अन्य वीर नारियों एवं परिजनों को स्मृति-चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने अपने उद्बोधनों में सैनिकों के योगदान, बलिदान एवं राष्ट्र सेवा के महत्व को रेखांकित किया और युवाओं को प्रेरणादायक संदेश दिए।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसने वातावरण को भावविभोर कर दिया। आयोजन के अंत में सभी मुख्य अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा सामूहिक जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस गरिमामयी अवसर पर चंद्रशेखर आजाद पूर्व सैनिक संगठन, सतना के अध्यक्ष  सुनील सिंह परिहार, कोषाध्यक्ष पवन सिंह, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, पूर्व सार्जेंट मोहम्मद शब्बीर, सुरेश प्रताप सिंह जाखी,  पी.डी. सिंह, सतपाल सिंह, अमोल सिंह, पुष्पराज सिंह, कमलेश सिंह, अशोक सिंह, सुरेन्द्र सिंह, नागेन्द्र सिंह, रविभान (फौजी चाचा), मनोज मिश्रा, विनीत तिवारी, प्रदीप मिश्रा, रमाकांत त्रिपाठी, विनोद सिंह, हीरेन्द्र सिंह,  दिवाकर सिंह, आर.सी. विश्वकर्मा, पंकज सिंह, कारगिल योद्धा  पुष्पराज सिंह, रवि प्रताप सिंह, तनराज सिंह सहित 150 से अधिक सम्माननीय पूर्व सैनिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की सफलता ने यह संदेश दिया कि देश की रक्षा में लगे वीर सपूतों की स्मृति एवं सम्मान ही हमारी सबसे बड़ी राष्ट्रीय विरासत है, जिसे प्रत्येक नागरिक को हृदय से संजोकर रखना चाहिए।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!