दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

मप्र के इस शहर में मिला सोने का भण्डार…

भारत देश को सोने की चिड़िया ऐसे ही नही कहा गया यहाँ नाना प्रकार के बहुमूल्य रत्न धरती की गर्भ में छिपे हैं आज से तकरीबन 2000 वर्ष पहले सिंधु घाटी की सभ्यता का उदय हुआ जहाँ न सिर्फ बसे हुए शहरों के अवशेष बल्कि उन शहरों में अलग-अलग रत्नों के अवशेष भी प्राप्त हुए हैं।
सिंधु घाटी सभ्यता का उत्खनन और इन खोजों ने भारतीय इतिहास में एक नए अध्याय को खोला, जो मेसोपोटामिया और मिस्र की सभ्यताओं जितना ही प्राचीन था। हड़प्पा और मोहनजोदड़ो के अलावा, सिंधु घाटी सभ्यता में चन्हुदड़ो, लोथल, कालीबंगन, राखीगढ़ी और धोलावीरा जैसे स्थानों की खोज भी शामिल हैं।

सिंधु घाटी सभ्यता की खुदाई से प्राप्त कलाकृतियों में मुहरें, बर्तन, आभूषण, और टेराकोटा की मूर्तियां शामिल हैं खुदाई का चलन यूँ ही समय समय पर जारी रहा और समय समय पर भारत की इस भूमि में अलग-अलग बहुमूल्य रत्नों ने भारत को समृद्धि की ओर अग्रसर किया है हाल ही में जीएसआई (GSI)की खुदाई के दौरान सोने के अकूत भण्डार मिले हैं ।
आपको बता दें जबलपुर में खुदाई के दौरान जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) को सोने का भंडार मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, सर्वे के दौरान टीम को जमीन की गहराई में सोने के अयस्क और धातु के टुकड़े मिले हैं। प्रशासन ने तुरंत क्षेत्र को सील कर वैज्ञानिक जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यहां काफी बड़े स्तर पर सोने के भंडार की संभावना जताई जा रही है, जिसे लेकर GSI की विशेषज्ञ टीम विस्तृत सर्वे कर रही है।
मध्यप्रदेश के जबलपुर से लगे सिहोरा में खनन के दौरान सोना निकलने की खबर सामने आई है
जबलपुर में सिहोरा के एक गांव में खुदाई के दौरान कुछ ऐसी धातुएं मिलीं, जिन्हें खनन करने वाले लोग लैब लेकर गए हैं इसके बाद से शोर है कि खुदाई में ‘सोना’ निकला है और गांव की जमीन के नीचे भारी मात्रा में सोने का भंडार मौजूद है दरअसल सिहोरा तहसील में बेला और बिनैका गांव के बीच खुदाई के दौरान तकरीबन 100 हेक्टेयर की जमीन पर हफ्तों तक खुदाई के बाद कथित तौर पर कीमती धातुएं मिलीं इसके सैंपल जुटाए गए अनुमान है कि खुदाई के दौरान लाखों टन सोना मिला है। यह खोज मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयां दे सकती है। खनन जल्द शुरू हो सकता है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!