दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

पुलिस अधीक्षक होंगे राष्ट्रपति से सम्मानित

●एसपी होंगे राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित

●नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दिखाया साहस व शौर्य

●जिले के लिए बना गौरव का विषय

अनूपपुर।।कोतमा
अनूपपुर जिले के लिए गर्व का क्षण—नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अदम्य साहस, वीरता और सूझबूझ से कार्रवाई करने पर अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान को राष्ट्रपति द्वारा वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान पुलिस अधीक्षक को स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन दिया जाएगा। इस अवसर पर देश भर के चुनिंदा पुलिस अधिकारी, जिन्होंने अपने कर्तव्य पथ पर असाधारण साहस का परिचय दिया है, को सम्मानित किया जाएगा।
गौरतलब है कि इस वीरता पदक की घोषणा 16 अक्टूबर 2023 को की गई थी। इसमें 18 दिसंबर 2022 और 22 अप्रैल 2023 की उन घटनाओं को आधार माना गया है, जिनमें एसपी मोती उर रहमान ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उच्च जोखिम भरे अभियानों का नेतृत्व करते हुए न केवल सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की।
●इस सम्मान के साथ न केवल अनूपपुर पुलिस बल्कि समूचा जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने एसपी मोती उर रहमान को बधाई देते हुए कहा है कि उनका यह सम्मान पुलिस सेवा में समर्पण, अनुशासन और वीरता का प्रतीक है।
●यह सम्मान दर्शाता है कि—
चुनौतियों के बीच डटे रहना ही असली बहादुरी है।
●नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी शांति और सुरक्षा स्थापित की जा सकती है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!