दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

अनोखा! है धनपुरी नगरपालिका…,यहाँ ‘CM’ का निर्णय भी धरातल पर नही…?

अनोखा! है धनपुरी नगरपालिका…,यहाँ ‘CM’ के निर्णय भी धरातल पर नही!

 

शहडोल..विनय मिश्रा की कलम से

वैसे धनपुरी नगरपालिका की बात की जाए तो भ्रष्टाचार भी शर्म से आँखे झुका लेता है पर यहाँ पदस्थ जिम्मेदारों को न शर्म है न हया ! लाखों रुपये के पुलिए बह जाएँ, हाई मास्क लाइट घोटाला हो जाए,सड़को पर चीथड़े लग जाएँ पर यहाँ गैरतमन्दों का गैरत नही जागता, बड़े अफसोस कि बात है कि ऐसे मुद्दों के लिए विपक्ष टेंट तो गाड़ता है पर परिणाम तक नही पहुँचता और भ्रष्टाचार ऊपर ही ऊपर इस कुर्सी से उस कुर्सी तक घूमता रहता है फिर अंत मे सबके हिस्से का भ्रष्टाचार थोड़ा-थोड़ा करके उन तक पहुँच जाता है जिन्हें नगरपालिका के पैसों की लत लगी है वो कुर्सी छोड़ने को तैयार ही नही और येन तेन प्रकारेण कुर्सी हथियाँ ही लेते हैं। सुशासन का पाठ पढ़ाने वाली प्रशासनिक व्यवस्था भी इस भ्रष्टाचार का हिस्सा बनकर भ्रष्टाचार को ओढ़ लेते हैं और मुखर होकर उठने वाली आवाज मौन हो जाती है।
सवाल भ्रष्टाचार का नही,सवाल है की पूर्ण बहुमत के बाद भी नगरपालिका धनपुरी में विपक्ष मौन है उनके कानों में जू नही रेंगता और मुह से वक्र नही फूटता।सरकार गिराने और अविश्वास लाने वाली पूर्व जिलाध्यक्ष की बातें भी किसी भ्रष्टाचार के इर्दगिर्द सिमट गई।खैर इन बातों से विपक्ष को न तो कोई सरोकार है और न सत्ताधारी को रुचि, सत्ताधारी विकास के बेहिसाब नोटों की गिनाई में मशरूफ हैं।
यह नगरपालिका धनपुरी है यहाँ सब कुछ जायज है एक को तीन और तीन को चार बनाने में यहाँ लोगों को महारथ हासिल है या फिर कहें कि हम वो हैं जो “दो और दो पाँच बना दें(“25 लाख को एक करोड़ बना दें”)।

सीएम के आदेश के बाद भी क्यों हो रही बाजार बैठकी वसूली,…

वर्ष 2023 में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नगरीय निकायों में होने वाले ठेले बाजार बैठकी वसूली को बंद करने के सार्वजनिक निर्णय लिए थे किंतु यह हो न सका और सत्ता के नाम की चादर ओढ़े सत्ताधारी भाजपा अपने ही मुख्यमंत्री के आदेश को नगरपालिका धनपुरी में लागू नही कर सके जनता से वोट लेने वाले पार्षद गण भले ही अपनी बोली लगाकर अपने मेनिफेस्टो से मुकर गए हैं किंतु समाज मे आज भी कई ऐसे निस्वार्थ लोग हैं जिन्हें समाज मे बिखरी हुई गन्दगी दिखाई पड़ती है और उन्होंने इस मामले को सीएमओ धनपुरी को ज्ञापन देते हुए अवगत कराया है।

यह लिखा ज्ञापन में…

सविनय नम्र निवेदन है की हमारे द्वारा आपको (सीएमओ) यह ज्ञात कराना चाहते है की पूर्व मुख्मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की सरकार ने 16 जून 2023 में प्रदेश में बाजार बैठकी/तहबाजारी को बंद करने का निर्णय लिया था नगरीय विकास एवं पूर्व आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने प्रदेश के सभी नगर निगम व नगरपालिका और नगर परिषद प्रशासन को इस आशय के निर्देश दिए थे वसूली तत्काल बंद करने के निर्देश के साथ ही इस निर्णय को परिषद में पारित कराकर शासन को भेजने का निर्णय लिया गया था ।

उक्त आदेश की बाद भी धनपुरी नगर पालिका के द्वारा अवैध बाजार बैठकी/तहबाजारी किया जा रहा है अतः आपसे निवेदन है की इस प्रकरण को सज्ञान में ले कर उचित कार्यवाही कर इस अवैध वसूली को बंद करवाने की कृपा करे ।
अब देखना यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री का आदेश कितना प्रभावी होता है और पन्नी से लेकर डिस्पोजल तक मे अपना फ़ोटो ढूढ़ने वाले फोटोजीवी नेता इस बात पर कितना अमल करते हैं।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!