दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

दो पन्ने का चार हजार का बिल, भ्रष्टाचार की नई कहानी

– दो पन्ने का चार हजार का बिल, भ्रष्टाचार की नई कहानी

शहडोल।।
शहडोल जिला अब चारागाह होता जा रहा है जहाँ पेण्ट घोटाले से लेकर 14किलो ड्रायफ्रूट्स चबाने का एक अनोखा रिकार्ड जिले ने दर्ज किया है तो कभी दो मजदूरों की मौत का मातम पूरे जिले में पसरा, सब्र की अपनी एक सीमा है इन तमाम घोटालों के बाद सरकार के जीरो टालरेंस की नीति की अफसरों द्वारा नजीर नही पेश की जा सकी और जिले को चारागाह बनाया जा रहा है जहाँ निरंकुश अधिकारी कर्मचारी गले तक अलग-अलग घाटों में भ्रष्टाचार की घाँस चर रहे हैं।
शहडोल जिले के जयसिंहनगर जनपद के ग्राम कुदरी में अजीबो गरीब लूट हुआ जहाँ दो पन्ने के फोटो कॉपी का बिल का चार हजार रु बिल भुगतान हो गया और इस भुगतान को जनपद और जिले में बैठे जिम्मेदार देख तक नही पाए।

जिले में भ्रष्टाचार की गाथा थमने का नाम नहीं ले रही है। शहडोल जिले से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां विभागीय कार्यालय में दो साधारण पन्नों पर तैयार एक कागजी कार्यवाही का बिल चार हजार रुपये लगाया गया। इस घोटाले ने सरकारी तंत्र की पारदर्शिता और ईमानदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सोशल मीडिया में वायरल बिल बता रहा है कि शहडोल जिला किस कदर भ्रष्टाचार की आगोश में डूबा है जहाँ महज दो पन्नों का ड्राफ्ट तैयार कर उसे भारी-भरकम खर्च दिखाते हुए 4,000 रुपये का बिल पास करा दिया। जब यह मामला उजागर हुआ तो कर्मचारियों और अधिकारियों की मिलीभगत की पोल खुल गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह तो सिर्फ एक छोटा उदाहरण है, असल में ऐसे कई फर्जी बिलों और खर्चों के जरिए सरकारी खजाने को लगातार चूना लगाया जा रहा है।

अब सवाल यह है कि महज दो पन्नों पर चार हजार रुपये का खर्च दिखाकर सरकारी धन की लूट कब तक चलती रहेगी। फिलहाल, मामले में अभी तक क्या  जांच व कार्यवाई हुई है यह स्पष्ट नही हो पाया है, लेकिन जनता को न्याय और पारदर्शिता कब मिलेगी, यह देखने वाली बात होगी।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!