दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

कस्बे में चोरी की घटना आम,पुलिस महज औपचारिकता

 

 

तीन दिन में तीन चोरियां इससे पूर्व भी हुई है चोरियाँ पर अब तक उनका सुराग नही

कंसेड-बटली घाट बना माफियाओं का स्वर्ग

अपराधों का कब्रगाह बनता जा रहा नगर

1960-70 के दशक में बनी फिल्म उपकार का एक गीत काफी प्रसिद्ध हुआ जिसमें एक लाइन है “देते हैं भगवन को धोखा इंसान को क्या छोड़ेंगे” चोरी होना तो ठीक पर भगवान के घर मे चोरी सुनकर बड़ा अचरज लगता है इंदीवर जी का लिखा यह लाइन कलयुग में सार्थक होता दिख रहा जहाँ भगवान के घरों में भी चोरी होना आम हो चुका है और पुलिस जैसी व्यवस्था मानो अब कस्बे के लिए एक नाम मात्र रह गया है टीन दिनों में तीन चोरियाँ पुलिस की कार्यशैली पर सवाल तो उठाते हैं बल्कि पुलिस गश्ती की कलई खुलती नजर आ रही है भगवान के घरों में चोरी होना यह दर्शाता है कि सच मे थाना बुढ़ार अन्तर्गत रामराज्य आ गया है और यहाँ की जनता चैन से सो रही है।

पुलिस थाने के के इर्दगिर्द हुई चोरी

पुलिस थाने के पीछे चमड़िया टँकी हनुमान मंदिर के दान पेटी को चोर ले उड़े यही नही कुछ पूजन सामग्री भी चोरों ने चुरा लिया है कितना अचरज लगता कि थाने से मात्र 100 मी की दूरी में चोरी हो जाता है और पुलिस सायरन तक नही बजाती।
चोरी का यह सिलसिला यही नही थमा इसके बाद काली मंदिर में भी दान पेटी चोर उड़ा ले गए जबकि यहाँ चोर सीसीटीवी में कैद भी हो गए हैं तीसरी चोरी अंजनी द्वार वार्ड नं.7 में हुआ है वहाँ भी चोर दान पेटी और पूजन सामग्री उठा ले गए हैं तीन तीन चोरियाँ तीन दिनों के अंदर हो चुकी हैं किंतु इसका पता अब तक पुलिस नही लगा पाई है आप समझ लो कि इस शहर में पुलिसिंग व्यवस्था क्या है।

इधर कंसेड-बटली घाट में रात भर हो रही रेत चोरी

बीते कुछ माह पहले कलेक्टर ने टास्क फोर्स गठित की थी जिसमे अवैध रेत उत्खनन को लेकर वन,पुलिस, खनिज अमले को शामिल किया गया था किंतु अब तक इस टास्क फोर्स कमेटी की सक्रियता नही दिखी और बेखौफ पुलिस मैनेजमेंट के दम रेत चोरी हो रहा है बुढ़ार थाने के रहवासियों ने बताया कि शहर की पुलिसिंग व्यवस्था कमजोर होने के कारण शहर में इस तरह के अपराध पनप रहे हैं यही नही रेत के इस अवैध कारोबार में गुंडे,बदमाश,अपराधी और निगरानीसुदा बदमाशों का जमावड़ा रहता है जिनके कुछ न कुछ रिकार्ड थाने में हैं किंतु पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही न होने से माफियाओं के हौसले सातवे आसमान पर है।
फिलहाल हमारे सूत्रों ने बताया कि पप्पू को सब पता है कि साहब की हिसाब डायरी में किसका कितना है
इनका कहना है..

मेरे मण्डल क्षेत्र में बिल्कुल भी ऐसा नही है हम पार्टी की साख और छवि खराब नही होने देंगे मैं आज ही अपने मण्डल क्षेत्र की बैठक लेकर प्रभारी से बात करता हूँ अगर अपराध नही रुका तो हम ऊपर स्तर पर बात करेंगे(अर्जुन सोनी,मण्डल अध्यक्ष बुढ़ार)

शहर के मंदिरों में चोरी होना बिल्कुल गलत है कहीं न कहीं इसे पुलिस की चूक कही जाएगी पुलिस ततपर रहे ताकि आम जनता को राहत मिल सके,योगेंद्र सिंह समाजसेवी )

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!