दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

अवैध रेत उत्खनन में पुलिस,खनिज व फारेस्ट की चुप्पी पर सवाल..

फाइल फोटो…

अवैध रेत उत्खनन में पुलिस,खनिज व फारेस्ट की चुप्पी पर सवाल..
शहडोल।।विनय मिश्रा

अवैध रेत कारोबार ने इस तरह पैर पसार रखा है कि जिले में चारो तरफ माफिया राज चल रहा है भंडारण की हुई रेत जस की तस रखी है और उसके इर्दगिर्द माफिया रात दिन रेत उत्खनन कर रहे हैं।
शहडोल जिले के अंतिम छोर केशवाही चौकी अन्तर्गत अवैध रेत का काला खेल अरसों से चल रहा है जिस पर खनिज और पुलिस विभाग की चुप्पी सधी हुई है सूत्र बताते हैं कि केशवाही चौकी अन्तर्गत ऑफ रिकार्ड पुलिस मैनेजमेंट के दम पर रात भर रेत चोरी का काम जारी रहता है। आसपास के निर्माण कार्य क्षेत्र में इन माफियाओं द्वारा रेत खपत की पूर्ति की जाती है केशवाही क्षेत्र में जाने पर ज्ञात हुआ कि इस पूरे कारोबार के सरगना छोटू ,अर्जुन, खालिद और संजू हैं।अलग-अलग लोकेशनों में इनके द्वारा रेकी करके हर्री नदी से रोजाना रात में रेत निकासी की जाती है मजे की बात तो ये है कि इसमें कुछ हिस्सा फारेस्ट के जिम्मेदारों को भी जाता है फारेस्ट हिस्से से रेत का अवैध परिवहन बदस्तूर जारी है पर नाको में पहरेदारी के नाम से वसूली हो रही है ।केशावहीँ क्षेत्र में जितने निर्माण कार्य है उनके रेत की रायल्टी जाँच करने पता लग जाएगा कि छोटू,अर्जुन,खालिद और संजू का मैनेजमेंट जिम्मेदारों तक किस कदर है ।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!