दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

पात्रता परीक्षा से छूट के लिए, मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

पात्रता परीक्षा से छूट के लिए, मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

शहडोल।।
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा प्रधानमंत्री जी के नामे कलेक्टर शहडोल को ज्ञापन सौंपा गया l मध्य प्रदेश शिक्षक संघ शहडोल जिला सचिव विनोद कुमार सिंह के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश 1 सितंबर 2025 शिक्षक पात्रता परीक्षा(TET) शिक्षकों को अनिवार्य करने के कारण देश के लाखों शिक्षकों के ऊपर प्रतिकूल रूप से प्रभावित करने वाले माननीय सुप्रीमकोर्ट के आदेश को हटाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी को अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह (कलेक्टर शहडोल को )के माध्यम से ज्ञापन सौपा गया । तथा ज्ञापन को माननीय प्रधानमंत्री कार्यालय भेजने हेतु आग्रह किया गया । माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश अनुसार नियुक्ति तिथि चाहे जो भी हो सभी शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा अनिवार्य किया गया है। इस कारण लाखों शिक्षकों के सेवा सुरक्षा और आजीविका का संकट पैदा हो गया है ।लाखों शिक्षकों की आजीविका के संकट को दूर करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री महोदय से विधाई नीतिगत मदद प्रदान करने हेतु आग्रह है किया गया है।

अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ ( मध्यप्रदेश शिक्षक संघ) का मानना है छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ शिक्षकों के सम्मान की रक्षा भी होनी चाहिए जिन्होंने पूरे समर्पण भाव से पवित्र शिक्षकीय दायित्वअपनाया है ।

ज्ञापन देते समय अरुण मिश्रा आयाम प्रमुख ,लालजी तिवारी अध्यक्ष मध्य प्रदेश शिक्षक संघ शहडोल ,विनोद कुमार सिंह जिला सचिव, मीला कोषाध्यक्ष ,हरिहर प्रताप सिंह संभागीय सचिव, बाबूलाल जायसवाल जिला उपाध्यक्ष ,अनिल द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष, मनोज द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष , आशा पांडे जिला महिला प्रकोष्ठ प्रमुख , गोवर्धन कुशवाहा, राजेन्द्र शर्मा ,बृज जायसवाल ,तहसील अध्यक्ष सोहागपुर मनीष गौतम अध्यक्ष सोहागपुर ,तेज प्रताप सिंह नगर इकाई अध्यक्ष ,ब्रजनाथ तिवारी सचिव तहसील इकाई, सत्य प्रकाश गौतम ,डी एन सोनी ,बृजेंद्र गुप्ता , त्रिभुवन नाथ द्विवेदी(ललित) ब्लॉक सचिव सोहागपुर,लीला त्रिपाठी तहसील इकाई कोषाध्यक्ष, अनीता पांडे उपाध्यक्ष तहसील इकाई, सचिन पांडे , सुशील द्विवेदी ,संजय मिश्रा, मनीष ,कमलजीत पाठक, ज्ञानेंद्र साहू ,राजीव सोनी, महेंद्र त्रिपाठी तहसील इकाई, सत्य नारायण सिंह ,स्मिता लाल ,कुलदीप सिंह ,संतोष बुनकर, सुधा पटेल ,मो इस्माइल खान उपस्थित रहे।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!