दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

कुर्सी छोड़ो पीछे बैठो..,जब पार्षद पतियों को कलेक्टर ने बैठाया दर्शक दीर्घा में…

 

ग्वालियर।।

मप्र सरकार द्वारा महिला पतियों को अपनी पत्नी के स्थान पर पार्षदी, अध्यक्षी,सरपंची, उप सरपंची करने के एवज में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के प्रावधान तय किए थे किंतु ये नियम भी सरकार के जमीनी अमलों की देखरेख करने वाले प्रशासकीय नुमाइंदों द्वारा धीरे-धीरे दरकिनार कर दिया गया किन्तु कुछ ऐसे भी शासकीय अफसर हैं जिन्हें यह नियम आज भी कंठस्थ हैं और उस नियम को कलेक्टर ने उन्हें बताया जब पत्नी की जगह राजनीति करने वाले पतियों को मुह की खानी पड़ी और बीच सभा में कुर्सी छोड़ना पड़ा।
दरअसल मामला ग्वालियर जिले का है जहाँ जिला कलेक्टर की बुलाई गई बैठक में महिला पार्षदों की जगह उनके पति पहुंच गए महिला पार्षदों के स्थान पर उनके पतियों को देखकर कलेक्टर रुचिका चौहान ने नाराजगी जताई और पार्षद पतियों को मीटिंग से उठाकर दर्शक दीर्घा में बैठने को कह दिया।
मीटिंग शहर में हो रही समस्याओं के लिए बुलाया गया था। इसमें स्वच्छता, सड़क और अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श होना था।
जिसमे मीटिंग में पार्षदों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन कलेक्टर ने देखा कि कुछ महिला पार्षदों की जगह उनके पति बैठे हैं इससे नाराज कलेक्टर ने पार्षद पतियों को फटकार लगाई और कहा कि महिलाएं अब सशक्त हैं, उन्हें स्वयं अपना काम करने देना चाहिए इसके बाद उन्होंने पार्षद पतियों को कुर्सी से उठाकर दर्शक दीर्घा में बैठा दिया।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!