दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

ब्योहारी जनपद में टकराव:महिला अध्यक्ष और सहायक यंत्री आमने-सामने

 

 

मामले में शिकवा-शिकायत का दौर

◆इंजीनियर असोसिएशन ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

शहडोल।।विनय मिश्रा 

सरकारों का अपना एक मोनोपल्ली है जैसे ही सत्ता में दस्तक हुआ वैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों पर अपनी मर्जी थोपना शुरू हो जाता है पिछले दो दशक से मप्र में भाजपा सरकार है जहाँ बूथ स्तर से लेकर मण्डल,जिला और प्रदेश स्तर तक कार्यकर्ताओ,व मुखिया का चयन संगठन द्वारा किया जाता है संगठन में नेतृत्व के साँथ इनका अपना विकास भी शुरू हो जाता है जहाँ इन कथित खादीधारियो द्वारा शासकीय सेवको पर दबाव बनाकर तमाम तरह के अनर्गल कार्यो को शासकीय दायरे में उच्च व गुणवत्तापूर्ण होने का
मूल्यांकन कराया जाता है ऐसे समय मे यदि शासकीय सेवक इनके झाँसे में आकर इनके उन भ्रष्टाचार पर अपना मुहर लगा दे तब तक तो तालमेल ठीकठाक रहता है किंतु जैसे ही सम्बंधित अधिकारी, कर्मचारी का आत्मसम्मान इनके आड़े आया वैसे ही इन खादीधारियों का अपना अलग ईगो हर्ट होने लगता है और तब शुरू होता है सम्बंधित अधिकारी, कर्मचारी के खिलाफ तबादला भ्रष्टाचार का षडयंत्र।

ऐसा ही एक मामला शहडोल जिले के ब्यौहारी जनपद अन्तर्गत आया है जहाँ सहायक यंत्री द्वारा अध्यक्ष के भ्रष्टाचार पर अपने यांत्रिकी विभाग की तकनीकी मूल्यांकन का हस्ताक्षर नही देने पर सहायक यंत्री के खिलाफ आवाज उठाने लगी और उन्हें भ्रष्टाचार का मुखौटा पहनाया जाने लगा।

मामला पहुँचा पुलिस अधीक्षक के पास…

 

जनपद ब्योहारी अन्तर्गत विजय सिंह, सहायक यंत्री के पद पर पदस्थ हैं उनके साँथ हुए अभद्र और अशिष्ट व्यवहार पर इंजिनियर्स असोसिएशन की टीम एसपी कार्यालय पहुँचकर ज्ञापन दिए हैं।
ज्ञापन में उल्लेख है कि हम सभी इंजिनियर्स का राष्ट्र के निर्माण में का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहता है। परन्तु दिनो दिन अभियंताओं के साथ अत्याचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिसके कारण अभियंताओं में भय का माहौल व्याप्त है। जिससे राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान शतप्रतिशत नही दे पा रहे हैं। वर्तमान में अपने शहडोल जिला अंतर्गत जनपद पंचायत ब्यौहारी में पदस्थ सहायक यंत्री विजय सिंह के ऊपर जनपद अध्यक्ष पति विपेन्द्र सिंह द्वारा गलत कार्यों को करने के लिये कई दिनों से दबाव बनाया जा रहा था एवं धमकी भी दी जा रही थी। गलत कार्यों को न करने पर बीते दिनांक 29.09.2025 को दोपहर समय 2.45 बजे अध्यक्ष पति विपेन्द्र सिंह अचानक कार्यालयीन चेम्बर (शासकीय कार्यों को निर्वहन करते समय) में आकर गाली गलौच करने लगे और मारने की धमकी भी देने लगे। गाली देने का कारण पूछे जाने पर उन्होंने नहीं बताया, माहौल को शांत करने के लिये श्री विजय सिंह अपने चेम्बर से बाहर निकलने लगे तब कार्यालय के बाहर पोर्च के सामने पीछा करते हुये आये और पुनः गाली गलौच करते हुये अपनी कार से जानलेवा हमला करने के लिये हथियार निकालने लगे, तब कार्यालय में उपस्थित लोगों द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया। फिर भी यह नहीं माने और गाली गलौच करते हुये अपने पत्नी को गारने के लिये उकसाने लगे कि तुम इसे (विजय सिंह) को मारो। जो भी मुकदमा होगा उसे मैं देख लूंगा। उसके पश्चात विजय सिंह वहा से किसी तरह जान बचाकर निकल गये।

यह कोई पहला मामला नही है जब अधिकारी, कर्मचारी कथित नेताओं की राडार में रहते हैं इससे पूर्व इसी भांति बीते वर्ष म०प्र० के राजगढ़ जिले में एक अभियंता साथी को जनपद अध्यक्ष पति अध्यक्ष के चेम्बर में बुलाकर दरवाजा बंद करके मारपीट किया गया है। अपराधी आज भी खुलेआम घूम रहा है।
अतः महोदय से निवेदन है कि उपरोक्त मामले को गंभीरता से लेते हुये अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाय। जिससे इस प्रकार की घटना भविष्य में घटित न हो तथा शासकीय कर्मचारी / अधिकारी निडर एवं निर्भय होकर शासकीय कार्यों का निर्वहन कर सके।

यह लिखा अध्यक्ष ने…

 

Oplus_16908288

 

मैं जनपद अध्यक्ष आकांक्षी प्रीतू सिंह ब्यौहारी से मेरे साथ जनपद में पदस्थ सहायक यंत्री विजय सिंह द्वारा मेरे साथ अभद्रता एवं बदतमीजी एवं गाली गलौच किया गया बोला गया कि आपकी कोई औकात नहीं है आपके जैसे हमने बहुत अध्यक्ष देखे हैं क्योंकि हम एक महिला हैं इसलिए हमारे साथ ऐसा होता है इनको हटाने के लिए मेरे द्वारा एक साल से कई बार कलेक्टर महोदय जिला पंचायत सी ई ओ महोदय से निवेदन एवं लेटर दिया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई इनके द्वारा मुझे एवं मेरे पति को झूठे केस एसटी,एससी केस में फंसा देने कीधमकी दी जा रही है कि हम आपको फसा देंगे और आपका कोई नहीं सुनता तो हमारा कुछ नहीं होगा हमारे साथ बड़े-बड़े लोग जुड़े हुए हैं हमारा कुछ नहीं होगा जिसका आवेदन मेरे द्वारा थाना प्रभारी जी को 29.09..2025को दे दिया गया है।

इनका कहना है…
मेरे द्वारा इनके द्वारा कराए जा रहे गलत निर्माण कार्यो को पास न करने और मूल्यांकन न करने के कारण ये मेरे से द्वेष रखती है और मैं जब सीईओ पद पर था तब भी मेरे चैम्बर पर आकर मुझे इनके पति मारने की कोशिश किए थे,फिलहाल मैं एसपी साहब को ज्ञापन दे आया हूँ,आगे जो विधिसंगत होगा वह वरिष्ठ अधिकारी जानें…विजय सिंह सहायक यंत्री ब्योहारी

इनसे सम्पर्क नही हो पाया, आकांक्षी सिंह जनपद अध्यक्ष ब्योहारी

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!