दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर लाल डूडी का शुक्रवार रात निधन हो गया। लगभग 2 साल से कोमा में रहे डूडी ने बीकानेर स्थित अपने आवास पर ही अंतिम सांस ली।

राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर लाल डूडी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। लगभग दो साल से वे कोमा में थे और शुक्रवार रात बीकानेर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। किसान राजनीति से लेकर प्रदेश कांग्रेस संगठन तक अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले डूडी का राजनीतिक जीवन पंचायत स्तर से शुरू होकर सांसद और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तक पहुँचा। वे 1999 से 2004 तक बीकानेर से सांसद रहे और 2013 से 2018 तक राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे। अगस्त 2023 में ब्रेन स्ट्रोक के बाद से वे कोमा में थे। डूडी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डूडी का जाना उनके लिए व्यक्तिगत आघात है। उन्होंने अपनी हर जिम्मेदारी को निष्ठा और समर्पण से निभाया। डूडी के निधन से न केवल कांग्रेस बल्कि किसान वर्ग में भी शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार बीकानेर के पूगल रोड स्थित जाट बगीची में किया जाएगा।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!