दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

’25 से 30, नरेंद्र और नीतीश’, बिहार चुनाव के लिए BJP का नया नारा, RJD का भी जवाबी स्लोगन आया

पटना से ख़ास रिपोर्ट — बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी बढ़ते ही भाजपा ने राजनीति की दिशा में नया नारा पेश किया है:
“25 से 30, हमारे दो भाई नरेंद्र और नीतीश” — यह नारा उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दिया है।

इस नारे के ज़रिये BJP-एनडीए यह संदेश देना चाहता है कि 2025 से लेकर 2030 तक बिहार की सत्ता नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी सौंपने योग्य है। भाजपा की कोशिश है कि मोदी की लोकप्रियता और नीतीश की अनुभव को एक साथ जोड़ कर मतदाताओं को स्थिरता व भरोसा देने का चित्र पेश किया जाए।

विपक्षी दलों का पलटवार
इस नारे पर RJD और कांग्रेस ने भी जल्द ही जबाव दिया है। उदाहरण के लिए, पटना में पोस्टर लगाने वालों ने लिखा है —
“देख लिया है साल 20, अब नहीं चलेंगे चचा नीतीश” — यह नारा यह तर्क देता है कि 20 साल काफी हो चुके हैं, अब बदलाव समय है।

साथ ही JDU/एनडीए ने 2025–2030 तक नीतीश की अगुवाई को रेखांकित करते हुए पुराने नारे “25 से 30, फिर से नीतीश” को फिर से प्रचारित किया है।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!