दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

नही रहे अंग्रेजो के जमाने के जेलर,दुनिया से हुए रुख्शत

 

मुंबई।

70 के दशक में बनी फिल्म शोले के हर किरदार का डायलॉग हिट हुआ और आज की युवा पीढी के जुबां पर भी इए फ़िल्म का डायलॉग किसी मील से कम नही। फिल्म के उन्ही किरदारों में से एक गोवर्धन असरानी का आज निधन हो गया “अंग्रेजो के जमाने के यह जेलर” हम सबके चेहरे पर अपने अभिनय का ऐसा मुस्कान छोड़ गया जो फ़िल्म जगत में हमेशा किलकारी मारती रहेगी।
#बॉलीवुड के मशहूर एक्टर असरानी का निधन हो गया है।हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और कॉमेडी के बादशाह गोवर्धन असरानी अब इस दुनिया में नहीं रहे। 84 वर्षीय असरानी का मुंबई के जूहू स्थित भारतीय आरोग्य निधि अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

सूत्रों के अनुसार, उन्हें पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। परिवार ने उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उनकी इच्छा अनुसार सादे और शांत माहौल में किया।

असरानी ने अपने पांच दशक लंबे फिल्मी करियर में 350 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। ‘शोले’ फिल्म में उनका “हम अंग्रेजों के ज़माने के जेलर हैं” वाला किरदार आज भी दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान ले आता है।
कॉमेडी की दुनिया में असरानी ने वह मुकाम हासिल किया जिसे बहुत कम कलाकार पा सके हैं।

फिल्म इंडस्ट्री, सहकलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
हर कोई उन्हें एक बेहतरीन अभिनेता, सादगी पसंद इंसान और हंसाने वाले कलाकार के रूप में याद कर रहा है।
“हंसी के इस महारथी का जाना सिनेमा की दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है।”

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!