दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

देवर को सहेली संग कमरे में भेजा, वहां लगा था कैमरा… भाभी ने रची हनीट्रैप की साजिश

देवर को सहेली संग कमरे में भेजा, वहां लगा था कैमरा… भाभी ने रची हनीट्रैप की साजिश

ग्वालियर।

मप्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला पर अपने ही देवर को हनीट्रैप में फंसाने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार भाभी ने अपनी सहेली के साथ मिलकर देवर को एक कमरे में भेजा, जहां पहले से ही गुप्त कैमरा लगाया गया था। बाद में उसी वीडियो के जरिए देवर को ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये की मांग की गई।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से चौंकाने वाली कहानी सामने आई है. यहां भाभी ने अपने देवर को हनी ट्रैप में फंसा लिया. उसने अपने साथियों की मदद से देवर को ब्लैकमेल किया और मारपीट कर पैसे भी लूट लिए. इस मामले की शिकायत पीड़ित देवर ने गोला का मंदिर थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अरेस्ट किया है. पुलिस अब पूरे हनी ट्रैप गैंग को ढूढ़ने में जुट गई है.
मुरैना के पिपर सेवा इलाके में रहने वाले रविंद्र को उसकी रिश्ते की भाभी ओमवती ने ग्वालियर बुलाया था. ओमवती ने रविंद्र से कॉल पर कहा कि वह उसकी सहेली रुक्मणी से मिलवाना चाहती है और उनके बीच दोस्ती करवाना चाहती है. इसके बाद रविंद्र बुधवार को ग्वालियर पहुंच गया.

ग्वालियर पहुंचने के बाद ओमवती ने अपनी सहेली रुक्मणी को बुलाया. दोनों ने रविंद्र को गोवर्धन कॉलोनी स्थित एक घर में भेज दिया. घर का माहौल सामान्य लग रहा था. रुक्मणी और रविंद्र एक कमरे में मौजूद थे, तभी कुछ देर बाद स्थिति अचानक बदल गई. जब रविंद्र और रुक्मणी कमरे में थे, तभी अचानक भाभी ओमवती अपने तीन साथियों अंकित, कौशल और आदित्य के साथ कमरे में आ धमकी. इससे पहले ही उन्होंने चुपके से कमरे में कैमरा लगाकर दोनों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था.

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!