दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से बरामद हुई 1320 नशीली शीशियां

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से बरामद हुई 1320 नशीली शीशियां

 

रीवा।
रीवा जिले की सोहागी थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप की शीशियां जब्त की हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1320 शीशियां बरामद कीं, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में नशे की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहन की तलाशी ली, जिसमें कार के अंदर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप छिपाकर रखी गई थी। मौके से वाहन चालक को हिरासत में लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि जब्त माल को एनडीपीएस एक्ट के तहत जप्त कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। रीवा पुलिस ने कहा है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!