दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

जहरीले सिरप कांड के बाद MP सख्त — हर जिले में खुलेगी दवा जांच लैब

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्यभर में दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। हाल ही में जहरीली सिरप से 26 बच्चों की मौत के बाद सरकार ने हर जिले में ड्रग टेस्टिंग लैब स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 211 करोड़ रुपये का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में राज्य में केवल तीन प्रमुख दवा जांच प्रयोगशालाएं काम कर रही हैं — भोपाल, इंदौर और जबलपुर में। लेकिन दवाओं के बढ़ते उत्पादन और वितरण नेटवर्क को देखते हुए अब हर जिले में ऐसी लैब स्थापित की जाएंगी ताकि नकली या मिलावटी दवाओं की तुरंत जांच और कार्रवाई की जा सके।

प्रस्ताव के अनुसार, नई लैब्स में दवाओं की शुद्धता, रासायनिक संघटन और सैंपल टेस्टिंग की अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। भोपाल और इंदौर की मुख्य प्रयोगशालाओं को अपग्रेड कर सेंट्रल रेफरेंस लैब बनाया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि “राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी असुरक्षित दवा बाजार में न पहुंचे। जहरीले सिरप जैसी घटनाएं अब दोबारा न हों, इसके लिए सख्त निगरानी व्यवस्था बनाई जा रही है।”

विभाग ने साथ ही फार्मा कंपनियों की रैंडम जांच और लाइसेंस रिव्यू की भी योजना बनाई है। जिला स्तर पर ड्रग इंस्पेक्टरों को हर बैच की रिपोर्टिंग ऑनलाइन अनिवार्य करने का निर्देश दिया गया है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!