दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

टीआई पर हमला: आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला

पन्ना।

पन्ना में पुलिस पर जानलेवा हमला,थाना प्रभारी और कॉन्स्टेबल घायलः 8 पुलिसकर्मी हथियार छोड़ जान बचाकर भागे; हत्या के आरोपी को पकड़ने गए थे ..
पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गजना धरमपुर में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में बृजपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया और आरक्षक राम निरंजन कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सतना के बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार रात साढ़े 8 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया अपनी टीम के साथ गैर इरादतन हत्या के आरोपी पंचम यादव पिता शिवसिंह यादव को पकड़ने के लिए धरमपुर गांव गए थे। पुलिस टीम के गांव पहुंचते ही आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया। गांव के 40 से 50 लोगों ने पुलिस को घेरकर हमला कर दिया।हमले के दौरान आरोपियों ने थाना प्रभारी और कॉन्स्टेबल को बंधक बना लिया। 8 पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर हथियार छोड़कर गांव से भाग निकले। उन्होंने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना भी दी।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!