दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

‘SIR’ सर्वे में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई — भोपाल में डोर-टू-डोर सर्वे नहीं करने पर बीएलओ बर्खास्त

कलेक्टर ने दिखाई सख्ती —

मतदाता सूची सुधार (SIR) अभियान में लापरवाही बरतने वालों पर गिरी गाज

भोपाल : मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) अभियान में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने डोर-टू-डोर सर्वे में गैरहाजिर रहने वाले एक बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को बर्खास्त कर दिया है। यह ‘SIR’ अभियान में लापरवाही पर की गई प्रदेश की पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, संबंधित बीएलओ को क्षेत्र में मतदाता सत्यापन और सर्वे कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन वह अपने बूथ क्षेत्र में सर्वे करने नहीं पहुंचा। इस पर उच्चाधिकारियों ने जांच की तो लापरवाही की पुष्टि हुई। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से उसे सेवा से मुक्त करने के आदेश दिए।

कलेक्टर ने सभी बीएलओ और पर्यवेक्षकों को चेतावनी दी है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्य लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव से जुड़ा है, इसलिए इसमें पूर्ण पारदर्शिता और जिम्मेदारी आवश्यक है।

प्रशासन ने बताया कि अन्य बीएलओ के काम की भी मॉनिटरिंग की जा रही है और जहां भी लापरवाही पाई जाएगी, सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिले के कई मतदान केंद्रों पर अधिकारियों ने औचक निरीक्षण भी किया।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!