दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

जबलपुर में महिला पर साथी का सरेआम हमला

सड़क पर घसीटने का वीडियो वायरल

जबलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को सड़क पर घसीटते हुए बेरहमी से पीटा। पूरा घटनाक्रम इलाके में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गया।

पत्नी का आरोप है कि उसका पति लंबे समय से उसके पिता के घर को अपने नाम करवाने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वायरल हुए CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी उसकी बांह पकड़कर जबरदस्ती खींच रहा है और बीच सड़क पर उसे लगातार पीट रहा है।

घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। मामला पुलिस तक पहुंचा और ASP ने तुरंत जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!