दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

Weather Update:दिल्ली-ncr में मई में कोहरा, बारिश ने तीन दिन में 30 दिन का कोटा किया पूरा, आज भी होगी बरसात

विस्तार

दिल्ली में मई के तीन दिन में हुई बारिश ने पूरे महीने के कोटे को पूरा कर दिया है। मई में अमूमन 30.7 मिमी बारिश होती है, लेकिन अब तक (तीन दिन में ही) 35.7 मिमी बारिश हो चुकी है। एक मई को औसतन 14.8 मिमी बारिश हुई थी, जबकि बुधवार को शाम साढ़े पांच बजे तक 20.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश का कोई रिकॉर्ड बनेगा या नहीं इसका पता गुरुवार तक ही चलेगा क्योंकि अभी बारिश जारी है। वहीं बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट हो रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में आज सुबह कोहरे की मोटी परत छाई रही।

Source link

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!