ACC Men’s U19 Asia Cup 2025 Full Details: एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) मेंस U19 एशिया कप 2025 का आगाज 12 दिसंबर से होने जा रहा है, जो कि 21 दिसंबर तक यूएई (UAE) में खेला जाएगा। अंडर-19 एशिया कप के इस टूर्नामेंट में एशिया की टॉप 8 अंडर-19 टीमें हिस्सा लेंगी।

यह टूर्नामेंट आने वाले ICC Men’s U19 World Cup की तैयारी के लिए भी बहुत अहम माना जा रहा है। ऐसे में आज जानते हैं अंडर-19 एशिया कप 2025 में कौन-कौन सी टीमें हिस्सा ले रही है और फैंस कब, कहां और कैसे इन मैचों का लुत्फ उठा सकते हैं।

ACC Men’s U19 Asia Cup 2025 Details-

एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश , अफगानिस्तान, नेपाल, मलेशिया और UAE की टीमें हिस्सा लेंगी।

टूर्नामेंट का फॉर्मेट क्या?

अंडर-19 एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट ग्रुप स्टेज से शुरू होगा- जिसमें ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, मलेशिया, यूएई की टीमें है, जबकि ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें है।

हर टीम अपने ग्रुप की बाकी सभी टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। हर ग्रुप से टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद फाइनल 21 दिसंबर को होगा।

ACC Men’s U19 Asia Cup 2025: पूरा शेड्यूल

  • 12 दिसबंर- भारत vs UAE-10:30 AM

  • 12 दिसबर- पाकिस्तान vs मलेशिया-10:30 AM

  • 13 दिसबंर- अफगानिस्तान vs बांग्लादेश-10:30 AM

  • 13 दिसंबर- श्रीलंका vs नेपाल-10:30 AM

  • 14 दिसबंर- भारत vs पाकिस्तान- 10:30 AM

  • 14 दिसबंर- UAE vs मलेशिया- 10:30 AM

  • 15 दिसबंर- बांग्लादेश vs नेपाल-10:30 AM

  • 15 दिसबंर- श्रीलंका vs अफगानिस्तान-10:30 AM

  • 16 दिसबंर- पाकिस्तान vs UAE-10:30 AM

  • 16 दिसबंर-भारत vs मलेशिया-10:30 AM

  • 17 दिसबंर- बांग्लादेश vs श्रीलंका-10:30 AM

  • 17 दिसबंर- अफगानिस्तान vs नेपाल-10:30 AM

  • 19 दिसबंर-सेमीफाइनल-10:30 AM

  • 19 दिसबंर-सेमीफाइनल-10:30 AM

  • 21 दिसबंर- फाइनल-10:30 AM

ACC Men’s U19 Asia Cup 2025: सभी टीमों की स्क्वॉड

भारत U19 टीम:

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडु (WK), हरवंश सिंह (WK), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उदव मोहन, आरोन जॉर्ज

पाकिस्तान U19 टीम:

साद बैग (C), अब्दुल सुब्हान, अहमद हुसैन, अली रज़ा, फहम-उल-हक़, फरहान यूसुफ, हारून अरशद, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद हुमजा, मोहम्मद रियाजुल्लाह, नवेद अहमद खान, शहज़ैब खान, तैयब आरिफ, उमर जैब, उस्मान खान

अफगानिस्तान U19 टीम:

मेहबूब तास्कीन (C), खालिद अहमदज़ई (WK), उस्मान सादात, फैयसल खान, अज़ीज़ुल्लाह मियाखिल, नज़ीफ़ुल्लाह अमीरी, खेतिर खान, नस्रतुल्लाह नूरिस्तानी, अब्दुल अज़ीज़ खान, सलाम खान अहमदज़ई, वहीदुल्लाह ज़द्रान, ज़ैतुल्लाह शहीन, रोहुल्लाह अरब, हफीज़ुल्लाह जद्रान

श्रीलंका U19 टीम:

विमाथ दिनसारा (C), कविजा गामगे (VC), दिमन्था महाविथाना, वीरन चामुदिथा, दुलनिथ सिगेरा, चामिका हीनाटिगाला, अधम हिल्मी, चामरिंदु नेथसारा, कित्मा विदानापतिराना, सेथ्मिक सेनविरत्ने, सनुजा निंदुवारा, कुगाथस माथुलन, रासिथ निम्सारा, विग्नेश्वरन आकाश, थारुषा नावोद्या

बांग्लादेश U19 टीम:

अज़ीज़ुल हक़ तमीम (C), ज़ावद अबरार, सामियुन बासिर रतुल, शेख पैवेज़ जिबोन, रीज़ान होस्सेन, शादिन इस्लाम, मोहम्मद अब्दुल्लाह, फ़रीद हसन फैसल, कलाम सिद्दिकी अलीन, इक़बाल होसैन एमोन, रिफात बेग, शाहriar अल अमिन, अहमद शाहरिर, साद इस्लाम रजीन, मोहम्मद शाबुज

नेपाल U19 टीम:

अशोक धामी (C), आशिष लुहार (WK), वंश छेत्री, निराज कुमार यादव (WK), दिलसाद अली, अप्राजित पौडेल, सुशील बहादुर रावल, दयानंद मंडल, नितेश कुमार पटेल, चंदन राम, रोशन बिश्वकर्मा, दर्श सोनार, निशकाल क्षेत्री, सिब्रिन श्रेष्ठ

UAE U19 टीम:

यायीन राय (C), अहमद ख़ोदादाद, अलियसगर शम्स, अयान मिस्बाह, करण धिमन, मुहम्मद बाज़िल असीम, नसीम खान, नूरुल्लाह अय्यूबी, पृथ्वी मधु, रयान खान, सालेह अमीन, शालोम डी’सूज़ा, उद्दिश सूरी, युग शर्मा, ज़ैनुल्लाह रहमानी

मलेशिया U19 टीम:

डीज़ पैट्रो (C), मुहम्मद आलिफ, जाएश्विन कृष्णमूर्ति, हमज़ा पंगी, मोहम्मद अकरम, मोहम्मद हरीज़ अफ़नान, अज़ीब वाज्दी, मुहम्मद नुरहानिफ़, चे अहमद अल अतिफ़, मोहम्मद हरील (WK), मोहम्मद फ़थुल मोइन, नागिनेश्वरन सतनाकुमरन, स्यकिर इज़्ज़ुद्दीन