दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

MCX पर सोना-चांदी नई ऊंचाई पर, गोल्ड ₹1.32 लाख पार और चांदी ₹2 लाख के करीब पहुंची।

सोना-चांदी ने बनाए नए रिकॉर्ड

फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दर कम करने के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी में जोरदार तेजी देखने को मिली। दोनों धातुओं ने नया ऑल-टाइम हाई छू लिया।

सोना 1.32 लाख के पार

गुरुवार रात करीब 10.50 बजे 24 कैरेट गोल्ड 2.02% उछलकर 1,32,422 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। ट्रेडिंग के दौरान यह 1,32,497 रुपए के स्तर तक गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा भाव है। पिछले दिन की तुलना में इसमें 2626 रुपए की तेजी रही।

चांदी 2 लाख के करीब

चांदी ने भी रफ्तार पकड़ते हुए 1,98,786 रुपए प्रति किलो का स्तर छू लिया। यह अब 2 लाख रुपए के आंकड़े से सिर्फ 1214 रुपए दूर है। इसमें दिनभर में 5.18% उछाल आया और कीमत 9280 रुपए बढ़ गई।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!