देश के ज्यादातर राज्यों में ठंड का कहर बढ़ने लगा है। घने और शीतलहर के कारण तापमान तेजी से कम हो रहा है। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

IMD के अनुसार, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा और छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में 13 दिसंबर को शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

IMD weather news

मौसम विभाग ने 13-15 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश को कोहरा अपनी चपेट ले सकता है।

13 December weather

पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

IMD ने पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिन तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। खासकर जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी से ठंड अचानक बढ़ सकती है।

Uttarakhand Chamoli Weather

 

दिल्ली एनसीआर में सांसों का संकट

दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में बढ़ती ठंड के साथ वायु प्रदूषण भी सारे रिकॉर्ड्स तोड़ रहा है। 400 AQI के साथ दिल्ली से सटा नोएडा देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं ने दिल्ली एनसीआर में ठिठुरन बढ़ा दी है। दिल्ली में आज 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

IMD weather (1)

 

यूपी में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 13-15 दिसंबर तक शीतलहर का कहर भी जारी रहेगा, जिससे गलन और ठिठुरन का एहसास होगा।

UP IMD weather

 

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार की राजधानी पटना समेत भागलपुर, पूर्णिया, गया और आरा में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। पछुआ हवाओं के कारण राज्य में ठंड काफी बढ़ गई है। तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। वहीं, IMD ने कई इलाकों में शाम को धुंध छाए रहने की संभावना जताई है।