दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,
7k Network

होम

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कमलनाथ के भ्रष्टाचार की कमल प्रताप सिंह ने खोली पोल

प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओ की विधायक ने पत्रकारों को दी जानकारी

शहडोल –

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कमला नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में पत्रकार वार्ता का अयोजन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह एवं जयसिंहनगर विधायक श्री जयसिंह मरावी ने पत्रकारो को संबोधित करते हुए बताया की………
मध्यप्रदेश मे कांग्रेस अपने झुट वादो और डकोसलो के सहारे सरकार मे आई पर कांग्रेस कीे यह झूठी सरकार 15 महीने भी स्थिर नही रह सकी कमलनाथ स्वयं मुख्यमंत्री होते हुए भी कांग्रेस पार्टी की अंतः कलह को नहीं सम्हाल पाएं जिसका परिणाम यह हुआ की पार्टी के बहुत से विधायको ने पार्टी का साथ छोड दिया और सरकार गिर गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष  कमल प्रताप सिंह ने पत्रकारो को जानकारी देते हुए बताया की कमलनाथ सरकार के उन 15 महीनो में उनकी धोखा धडी और झूठ को उजागर कर आम लोगो तक पहुचाना भारतीय जनता पार्टी की जिम्मेदारी है। ताकी सिर्फ चुनावो के समय एक्टिव होने वाली कांग्रेस पार्टी की धोखा धडी और झूठ के चक्कर में प्रदेश वासी ना फसे। श्री सिंह ने बाताया की
10दिन में 2 लाख तक किसान कर्जमाफी का वादा किया, झूठा निकाला।
कर्जमाफी के फर्जी प्रमाण-पत्र पकडाए, भोले-भाले किसान डिफाल्डर कराए।
युवाओं को 4 हजाए रूपए महीना बेरोजगारी भत्ते का झांसा दिया।
कन्यादान योजना में 51 हजार की घोषणा कर सरेआम बेटियों को ठगा।
गेहू पर बोनस, फसल बीमा, किसान समृद्धि निधि को भी डकार गए।
सडक, सिंचाई, नाली, खरंजे के सारे काम रोके।
लाडली लक्ष्मी योजना से नन्हीं बेटियों को भी तरसाया।
गरीबों का सहारा बनी संबल योजना को तहस नहस किया।
गरीबों के लिए स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना के ढाई लाख आवास लौटाए।
राज्य बीमारी सहायता योजना बंद कर मुफ्त इलाज सुविधा छीनी।
मेधावी छात्र योजना के स्मार्ट फोन, लैपटाॅप सब बंद कर दिए।
भूमाफिया के नाम पर आतंक बरपाया गया, भ्रष्टाचार किया गया।
विरोधी विचारधारा को कुचलने का प्रयास किया, हमारे कार्यकर्ताओं पर जुल्म हुए।
चंबल एक्सप्रेस वे जैसी महत्वाकांक्षी योजना को ठंडे बस्ते में डाला।
विकास किया तो सिर्फ अपने घर का।
पंचायतों के विकास का पैसा रोक दिया।
भारिया, सहरिया और बैगा श्रमिकों के हजार रूपय महीने भी डकार गए।
पंचायतों में गोशाला के नाम पर झूठ बोला।
कमलनाथ सरकार की धोखा धडी और झूठ को उजागर करने के बाद विधायक जय सिंह मरावी ने भाजपा की राज्यसरकार के सफलतम 18वर्ष में शहडोल जिले की उपलब्धियों को भी गिनाया जो इस प्रकार है-
लाडली लक्ष्मी योजना के तहत 8622 लाडलियों को लाभ दिया जा चुका है।
लाडली बहना योजना में 187820 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 95.22 को लाभ मिल रहा है।
जिले में कुल 1599 आगनवाडी केन्द्र है और गोद लिए आंगनवाडीयों की संख्या 1405 है।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में कुल लाभानवित हितग्राहियों की संख्या 107081 है और प्रधान मंत्री किसान कल्याण योजना में लाभानवित हितग्राहियों की संख्या 118798 है।
जिले में उर्चरक उपलब्धता (मेट्रिक टन मे) यूरिया 4090.27, डी.ए.पी. 3520.05, इन.पी.के. 8228.00, सूपर फास्फेट 909.70, पोटास 75.35, कुल मात्रा 16823.37 मैट्रिक टन है।
स्वामित्व योजना में दर्ज प्रकरण 203, ड्रोन फ्लाई संख्या 196, मैप का भैतिक सत्यापन पूर्ण 196, आवादी भूखडों की संख्या 5179, भूखंड से धारक का नाम जोडना 5043, प्रारूप अधिकार अभिलेख का प्रकाशन 195, अंतिम अधिकार अभिलेख का प्रकाशन 195, अंतिम प्रकाशन 203।
भूआवासीय योजना में लाभांवित हितगा्रहियो कि संख्या 106993।
प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण मे लक्ष्य था 103801, पूर्ण आवास 97380, प्रगतिरत 6421।
प्रधान मंत्री आवास योजना शहरी में स्विीकृत आवास 10086, पूर्ण आवास 5401 प्रारंभ आवास 4498।
खाद्यान पात्रता पर्ची की जानकारी कूल पात्र परिवार 219331, कुल पात्रता पार्ची जारी 219331
राशन वितरण की स्थिति मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजनान्तर्गत जिले के 21 सेेक्टरों में 201 उचित मूल्य दुकानों के 34 आश्रित ग्रामों में राशन वितरण किया जा रहा है।
आयुष्मान योजना के अंतरगत जारी किये गए कार्ड की संख्या 620506, कूल पात्र हितग्राहियों की संख्या 798018, भुगतान प्रतिशत 65.37
रोजगार मेला से लाभांवित हितग्राही 5140
जिले में सी.एम राईज स्कूलो की संख्या 505, शिक्षको की संख्या 166, क्षात्रो की संख्या 6497
अंकुर अभियान के तहत कुल नागरिक पंजियन 31622, कुल पैधारोपण 75900, जीवित पौधो की संख्या 75900
जिले में स्व सहायता समूहो की संख्या 12481
सिलाई सेटरों की संख्या 02स्थाई, 56 अस्थाई
जलजीवन मिशन मे कुल ग्रामो की संख्या 778, कार्यपूर्ण ग्रामों की संख्या 169, प्रगतिरथ ग्रामों में कामों की संख्या 609
कुल 204294 परिवारों को नल के माध्यम से जलप्रदाय
मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना के अंतरगत जिले में कुल 160 पंजीयन
कृष्क ब्याज माफी की कुल राशि 70456236।
जनसेवा अभियान कुलप्राप्त आवेदन 91553 स्वीकृति का प्रतिशत 97.60।
2023-24 मेे संबल योजना प्रसूति सहायता में पात्रहितगा्रहियों की संख्या 830 कुल हितग्राही जिन्हे राशि वितरीत की गई 830 की गई है आएसी विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रेस कांग्रेश के माध्यम से भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक ने पत्रकारो को दी।

पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह जयसिंह नगर क्षेत्र के विधायक जयसिंह मरावी भाजपा जिला उपाध्यक्ष शितल पोद्दार जिला मंत्री शक्ति लक्ष्कार, भाजपा कार्यालय मंत्री संतोष मिश्रा उपस्थित रहे उक्त पत्रकार वार्ता का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट द्वारा किया गया पत्रकार वार्ता में आए हुए पत्रकारो का आभार प्रदार्शन जिला सह मीडिया प्रभारी अरूण द्विवेदी द्वारा किया गया।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!