फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की मच अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘डॉन 3’ (Don 3) काफी समय से चर्चा में है। काफी समय से इसकी शूटिंग को लेकर पंगेबाजी चल रही है। कभी एक्ट्रेस नहीं मिल रही तो कभी कुछ यही वजह है कि फरहान अपने इस प्रोजेक्ट को सीरियस नहीं ले रहे। अब धुरंधर की सफलता के बाद ये अफवाह फैल गई कि रणवीर सिंह ने खुद को डॉन 3 से अलग कर लिया है।

रणवीर की तीन फिल्में हुई थीं फ्लॉप

लेकिन अब एक अपडेट से पता चला है कि इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार,रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ नहीं छोड़ी है, जैसा कि अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इंडिया टुडे ने एक सूत्र के हवाले से कहा,”दरअसल, कहानी बिल्कुल अलग है। सबसे पहले तो, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने उन्हें ‘डॉन 3’ का प्रस्ताव तब दिया जब उन्होंने तीन बड़ी फ्लॉप फिल्में दी थीं। संजय लीला भंसाली द्वारा ‘बैजू बावरा’ को बंद करने के बाद भी वे उनके साथ खड़े रहे क्योंकि उस समय उन्हें ज्यादा बिकने वाला अभिनेता नहीं माना जा रहा था।”